परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 3 जुलाई 2023

सत्र के शुरू होने से पहले ही प्रशिक्षक हटाए,व्यावसायिक शिक्षा की ‘हेल्थ’ बिगड़ी



 सत्र के शुरू होने से पहले ही प्रशिक्षक हटाए,व्यावसायिक शिक्षा की ‘हेल्थ’ बिगड़ी

बीकानेर . जहां एक तरफ 1 जुलाई से शिक्षण सत्र 23-24 शुरू हो चुका है, वहीं जिन स्कूलों में वोकेशन शिक्षा में हेल्थ केयर ट्रेड स्वीकृत हैं, उन स्कूलों के विद्यार्थियों को सत्रारंभ से ही प्रशिक्षकों का अभाव झेलना पड़ेगा।वजह यह है कि जिस प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से ये प्रशिक्षक लगाए गए थे, उसका कांट्रेक्ट 30 जून को समाप्त हो गया। नया कांट्रेक्ट अभी हुआ नहीं है। इसलिए प्लेसमेंट एजेंसी ने हेल्थ केयर ट्रेड में कार्यरत प्रशिक्षकों को घर भेज दिया है। अब नए सत्र में व्यावसायिक शिक्षा में हेल्थ केयर ट्रेड के विद्यार्थी स्कूलों में पहुंचेंगे, तो उन्हें शिक्षण कराने वाले प्रशिक्षक ही नहीं होंगे।


एक झटका, दोहरा असर

बच्चों में व्यावसायिक कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए हेल्थ केयर ट्रेड में 332 स्कूलों में करीब 700 प्रशिक्षक कार्यरत हैं, लेकिन अब इन्हें हटा दिया गया है। जब तक एजेंसी का सरकार से दोबारा करार नहीं हो जाता, तब तक न तो व्यावसायिक शिक्षा के इस ट्रेड के विद्यार्थियों को शिक्षण कराने वाले शिक्षक मिलेंगे और न इन प्रशिक्षकों को रोजगार।


सरकारी उदासीनता

राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के कार्यकारी अध्यक्ष शक्ति सिंह गौड़ के मुताबिक, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रशिक्षकों को एजेंसियों के माध्यम से नहीं लगाकर सरकारी कंपनी के गठन की घोषणा की थी। लेकिन समय पर न तो सरकारी कंपनी गठित हुई, न ही एग्रीमेंट आगे बढ़ाया। इससे राज्य के 53 हजार 120 विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। साथ ही सैकड़ों शिक्षक भी अचानक ही बेरोजगार हो गए हैं।


...संगठन ने की यह मांग

व्यावसायिक प्रशिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष पवन विश्नोई ने बताया कि सरकार को जब तक सरकारी कंपनी का गठन नहीं हो जाता, तब तक शिक्षण सत्र शुरू होने से पहले ही प्लेसमेंट एजेंसी से एग्रीमेंट कर इन प्रशिक्षकों को लगाना चाहिए।


यह प्रशिक्षण मिलता है

हेल्थ केयर ट्रेड में कक्षा 9 वीं और 10वीं विद्यार्थियों को घरेलू स्वास्थ्य के बारे में व कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों को जनरल ड्यूटी असिस्टेंस का कोर्स करवाया जाता हैं। यह मेडिकल असिस्टेंट होता है, जो कि मरीजों की देखभाल करता है।

सत्र के शुरू होने से पहले ही प्रशिक्षक हटाए,व्यावसायिक शिक्षा की ‘हेल्थ’ बिगड़ी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें