परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 20 जुलाई 2023

स्कूल कक्षा-कक्षों में शिक्षकों की पढ़ाई, बाहर बैठकर बच्चों के पढ़ने की नौबत आई,चीखली ब्लॉक के राउमावि सेंडोला और साकोदरा का मामला


 स्कूल कक्षा-कक्षों में शिक्षकों की पढ़ाई, बाहर बैठकर बच्चों के पढ़ने की नौबत आई,चीखली ब्लॉक के राउमावि सेंडोला और साकोदरा का मामला


चीखली. सरकारी स्कूलों में बच्चों के अध्ययन के लिए कक्षा-कक्षों की कमी होना आम बात हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग में होने वाले प्रशिक्षणों को भी स्कूल के कक्षा-कक्षों में करने से स्थिति कुछ उलट ही नजर आ रही हैं। जिले के चीखली ब्लॉक में चल रहे गैर आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण सरकारी स्कूलों के कमरों में चल रहे हैं। वहीं स्कूलों में बच्चों को बाहर बैठाकर अध्ययन करवाया जा रहा हैं। ऐसे में सवाल यह हैं कि शिक्षकों का प्रशिक्षण कहीं भी करवाया जा सकता हैं। बच्चों की पढ़ाई के साथ खिलवाड़ करने की जरूरत क्यों पड़ी।


पांच कमरों में प्रशिक्षण, बच्चे बाहर

ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेंण्डोला एवं साकोदरा में छह दिवसीय सफल गैर आवासीय बुनियादी साक्षरता संख्या ज्ञान एवं आकलन आधारित सफल शिक्षक प्रशिक्षण चल रहे हैं। शिविर में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। सेण्डोला में पांच व साकोदरा में एक कमरें में प्रशिक्षण हो रहा हैं। लेकिन बच्चों को बरामदें और बाहर बैठाकर यह प्रशिक्षण पिछले तीन दिनों से चल रहा हैं। आश्चर्य है कि बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी वाले ही ऐसा कर रहे हैं। इसके बारे में जब कार्यवाहक संस्थाप्रधान से पूछा गया तो उन्होंने भी इसे स्वीकारा।


अन्यत्र हो सकता था प्रशिक्षण

संबधित अधिकारी एवं कार्मिकों को यह ज्ञात होना चाहिए हैं कि बच्चों की अध्ययन व्यवस्था को बाधित न होने दे। यह प्रशिक्षण सरकारी स्कूलों में ही कराया जाना अनिवार्य नहीं है। पूर्व में भी गैर सरकारी भवनों में प्रशिक्षण आयोजित हुए हैं। ऐसे में स्कूलों में आयोजित कर शिक्षण व्यवस्था को बाधित किया जा रहा हैं।गौरतलब है कि प्रशिक्षण के चलते वर्तमान में कक्षा एक से पांच को शामिल बैठाकर अध्ययन कराया जा रहा हैं। वहीं कक्षा बारहवीं विज्ञान एवं कला वर्ग को शामिल बिठाया जा रहा हैं।


इनका कहना....

पांच कमरों में प्रशिक्षण चल रहा हैं। जिसके कारण बच्चों को बाहर बैठाकर अध्ययन कराया जा रहा हैं।-हिमानी जोशी, कार्यवाहक संस्थाप्रधान

स्कूल कक्षा-कक्षों में शिक्षकों की पढ़ाई, बाहर बैठकर बच्चों के पढ़ने की नौबत आई,चीखली ब्लॉक के राउमावि सेंडोला और साकोदरा का मामला Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें