तीन वर्षों से लंबित वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता पदोन्नति की मांग को लेकर धरना शुरू
जयपुर। राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ रेस्टा द्वारा 01 अप्रेल 2021 से तीन वर्षों से लंबित वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता पदोन्नति करवाने की माँग को लेकर सोमवार 17 जुलाई से राधाकृष्णन शिक्षा संकुल जयपुर में धरना शुरू किया गया। राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ रेस्टा के प्रदेशाध्यक्ष भैरूराम चौधरी ने बताया कि राजस्थान शिक्षा (राज्य एवं अधीनस्थ ) सेवा नियम 2021 में संशोधन कर - दिनांक 03 अगस्त 2021 तक असमान विषय में अधिस्नातक डिग्री पूर्ण कर चुके व विश्वविद्यालयों में प्रवेश ले चुके वरिष्ठ अध्यापकों को व्याख्याता पदोन्नति में छूट प्रदान करते हुए 01 अप्रेल 2021-22 01 अप्रेल 2022-23 व 01 अप्रेल 2023-24 की तीन वर्षों से बकाया पदोन्नति अतिशीघ्र की जाए। तीन वर्षों से पदोन्नति नही करने व नवक्रमोन्नत 5500 विद्यालयों में व्याख्याता पद सृजन नही होने के कारण विद्यालयों में 26000 व्याख्याता पद रिक्तता के कारण जगह जगह स्कूलों की तालाबंदी जोर पकड़ती जा रही है।
रेस्टा जयपुर जिलाध्यक्ष हरलालसिंह गढ़वाल ने बताया कि पिछले 2 साल में राज्य सरकार ने लगभग 5500 विद्यालयों को उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत कर दिया लेकिन व्याख्याता का एक भी पद सृजित नही करने व वरिष्ठ अध्यापकों की पदोन्नति नही करने से वरिष्ठ अध्यापकों में भारी रोष व्याप्त है। जिसको लेकर राज्यभर के वरिष्ठ अध्यापक अपने कैडर के संगठन राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ (रेस्टा) के बैनर तले 17 जुलाई से डॉ राधाकृष्णन शिक्षा संकुल जयपुर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया ।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें