परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 17 जुलाई 2023

कागजी माथापच्ची से मिलेगी मुक्ति छात्रवृत्ति लिए अलग से नहीं करना होगा आवेदन ऑटो डिलीवरी सिस्टम लागू करने का निर्णय



 कागजी माथापच्ची से मिलेगी मुक्ति छात्रवृत्ति लिए अलग से नहीं करना होगा आवेदन  ऑटो डिलीवरी सिस्टम लागू करने का निर्णय

झुंझुनूं । अब विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति आवेदन के लिए बार-बार दस्तावेज उपलब्ध कराने की जरूरत नही पडे़गी। मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2023-24 में सरकारी योजनाओं के पात्र व्यक्ति को उसके जनाधार जैसे दस्तावेजों के आधार पर सीधे लाभ पहुंचाने की घोषणा के आधार पर अब शिक्षा विभाग ने भी ऑटो डिलीवरी सिस्टम लागू करने का निर्णय किया है।इसमें विशेष रूप से छात्रवृति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश और छात्रवृति आवेदन के दौरान बार-बार दस्तावेज उपलब्ध कराने की प्रक्रिया से राहत मिल सकेगी।


शिक्षा विभाग में सत्र की शुरुआत होने के साथ ही विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र के साथ ही मूल निवास प्रमाण पत्र, अभिभावक का आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड, जनाधार कार्ड आदि की प्रति भी संलग्न करनी होती है।इसके बाद विभागीय स्तर पर विभिन्न कक्षाओं के स्तर पर देय छात्रवृति के आवेदन के दौरान भी विद्यार्थियों को इन्हीं दस्तावेजों की पुनः आवश्यकता होने से भाग दौड़ बढ़ जाती है। जिससे विशेष रूप से ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को परेशानी होती है।


इससे मुक्ति दिलाने शिक्षा विभाग ने सूचना प्रौद्योगिकी, आईए और मशीन लर्निंग आधारित ऑटो डिलीवरी सिस्टम से लाभ देने का निर्णय किया है। इससे विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियों के लिए भी पात्र विद्यार्थियों को बार-बार आवेदन करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।


यह प्रमाण पत्र आवश्यक

प्रवेश के समय आधार व जन आधार विवरण, पारिवारिक आय, करदाता, अंतिम कक्षा उत्तीर्ण की अंकतालिका, ईडब्ल्यूएस विवरण, बीपीएल, विशेष बीपीएल विवरण, सीडब्ल्यूएसएन विवरण, ओबीसी, ईसीबी विवरण, अनाथ, भूतपूर्व सैनिक वर्ग तथा जनजाति वर्ग से संबंधित आदि प्रमाणपत्र देने होंगे।


जिम्मेदारी भी तय

जानकारी के अनुसार विद्यार्थियों से प्रवेश के समय 13 प्रकार की जानकारी ली जाएगी। इससे पात्र विद्यार्थियों के छात्रवृति के आवेदन स्कॉलर पोर्टल पर प्रोसेस हो जाएंगे। इनमें कमी पर छात्रवृत्ति प्रभारी व संस्था प्रधान की जिम्मेदारी होगी।तय अवधि में विद्यार्थी के आवेदन ऑनलाइन नहीं होने पर सिस्टम 10 दिन उपरांत इसे प्रोसेस कर देगा। छात्रवृत्ति से संबंधित किसी कमी पर विद्यार्थी से प्रमाणपत्र प्राप्त कर शाला दर्पण पोर्टल पर छात्र सूचना मॉड्यूल में अपलोड किया जाएगा


कागजी माथापच्ची से मिलेगी मुक्ति छात्रवृत्ति लिए अलग से नहीं करना होगा आवेदन ऑटो डिलीवरी सिस्टम लागू करने का निर्णय Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें