परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 17 जुलाई 2023

REET मेंस पास करने वाले टीचरों को सितंबर में पोस्टिंग 18 जुलाई से 2 अगस्त तक होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, अगस्त में जारी होगा फाइनल रिजल्ट

 

REET मेंस पास करने वाले टीचरों को सितंबर में पोस्टिंग 18 जुलाई से 2 अगस्त तक होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, अगस्त में जारी होगा फाइनल रिजल्ट

राजस्थान के रीट मेंस पास कर सरकारी स्कूल में टीचर बनने का सपना देखने वाले युवाओं का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। प्रदेशभर में टीचर्स के 48,000 पदों के लिए 2 गुना अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत कल 18 जुलाई से 2 अगस्त तक सुबह 10:00 से शाम 6 बजे तक शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थी अपने गृह जिले में दस्तावेजों का सत्यापन करवा सकेंगे।


वहीं जिन अभ्यर्थी के गृह जिले में यह की सुविधा नहीं है, उनके लिए नजदीक के जिलों में व्यवस्था की गई है। इसके बाद 48,000 पदों के लिए एक गुना अभ्यर्थियों का फाइनल रिजल्ट जारी कर पोस्टिंग दी जाएगी।2 अगस्त तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट को बीकानेर शिक्षा विभाग में भेजेगा। जहां से फाइनल रिजल्ट के आधार पर उम्मीदवारों को पोस्टिंग दी जाएगी। माना जा रहा है कि इस पूरी प्रक्रिया में लगभग डेढ़ महीने का वक्त लग सकता है। ऐसे में 48,000 पदों पर इसी साल अगस्त में फाइनल रिजल्ट और सितंबर तक उम्मीदवारों को पोस्टिंग मिलने की पूरी उम्मीद है।


बोर्ड की लापरवाही से बढ़ी छात्रों की परेशानी- उपेन यादव

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा- बोर्ड ने शिक्षक भर्ती का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल तो जारी कर दिया है। लेकिन अब तक हुई देरी की वजह से भर्ती प्रक्रिया आगे खिसक गई है। जिसकी वजह से अगस्त में उम्मीदवारों को पोस्टिंग मिलने की काफी कम संभावना है।


ऐसे में हम चाहते हैं कि बोर्ड द्वारा जल्द से जल्द डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरी कर 1 गुना अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट अगस्त में ही जारी कर दी जाए। ताकि आचार संहिता लगने से पहले 48,000 पदों पर उम्मीदवारों को पोस्टिंग मिल सके। इसके साथ ही हम चाहते है। जल्दी ही नई रीट की तारीख का ऐलान भी किया जाए। ताकि टीचर बनने की तयारी कर रहे युवाओं को रहत मिल सके।


राजस्थान कर्मचारी शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने कहां पिछले दिनों सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी होने में कुछ वक्त जरूर लगा था। लेकिन उसके बाद बोर्ड ने अभ्यर्थियों की आपत्तियों का समाधान कर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। ऐसे में अगस्त महीने में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा फाइनल अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी।


लेवल-1 के अभ्यर्थियों को फिर से मौका

प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक कानाराम ने बताया- शिक्षा विभाग द्वारा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद जल्द से जल्द उम्मीदवारों को पोस्टिंग दे दी जाएगी लेवल-2 के साथ लेवल-1 के भी जो अभ्यर्थी अब तक अपने डॉक्यूमेंट वेरीफाई नहीं करा सके हैं। उन्हें 18 जुलाई से 23 जुलाई तक एक बार फिर डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन कराने का मौका दिया जा रहा है। इसके बाद फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।


बोर्ड ने जारी किया डीवी शेड्यूल

18 जुलाई से 22 जुलाई तक प्रदेशभर में लेवल-2 इंग्लिश सब्जेक्ट के अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट वेरीफाई किए जाएंगे।

24 से 26 जुलाई तक प्रदेशभर में लेवल-2 विज्ञान और गणित सब्जेक्ट के अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट वेरीफाई किए जाएंगे।

27 से 29 जुलाई तक प्रदेशभर में लेवल-2 सामाजिक अध्ययन सब्जेक्ट के अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट वेरीफाई किए जाएंगे

31 जुलाई से 2 अगस्त तक लेवल-2 हिंदी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी और हिंदी सब्जेक्ट के अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट वेरीफाई किए जाएंगे।

18 से 23 जुलाई तक लेवल-1 के अभ्यर्थी एक बार फिर डॉक्यूमेंट वेरीफाई करा सकेंगे।


ऐसे पता लगाए डीवी की तारीख

शिक्षक भर्ती परीक्षा के 27,000 पदों के लिए लगभग 54 हजार शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार शाला दर्पण पोर्टल पर अपनी लॉगिन आईडी से खुद के डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन की तारीख का पता लगा सकेंगे। इसके लिए उन्हें शाला दर्पण मॉड्यूल पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा। इसके साथ ही अगर किसी व्यक्ति को पोर्टल पर किस तरह की समस्या आती है। तो वह अपने गृह जिले में शिक्षा अधिकारी मुख्यालय में बने कंट्रोल रूम में भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।


इन पदों पर होगी भर्ती

प्राइमरी स्कूल टीचर (लेवल-1) - 21,000 पद

टीचर लेवल - 2 (हिंदी) - 3176 पद

टीचर लेवल - 2 (पंजाबी) - 272 पद

टीचर लेवल - 2 (संस्कृत) - 1808 पद

टीचर लेवल - 2 (उर्दू) - 806 पद

टीचर लेवल - 2 (सोशल स्टडीज) - 4172 पद

टीचर लेवल - 2 (सिंधी) - 9 पद

टीचर लेवल - 2 (अंग्रेजी) - 8782 पद

टीचर लेवल - 2 (साइंस/मैथ्स) - 7435 पद

शिक्षक भर्ती परीक्षा लेवल-1 में 2 लाख 12 हजार 342 में से 1 लाख 96 हजार 696 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। ऐसे में उपस्थिति 92.63 फीसदी रही। जबकि लेवल-2 में 7 लाख 53 हजार 23 अभ्यर्थियों में से 7 लाख 5 हजार 629 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। लेवल-2 की अटेंडेंस 93.70 फीसदी रही।


लेवल-1- 92.63 फीसदी

लेवल-2, साइंस मैथ्स - 94.82

लेवल-2, सोशल स्टडीज - 91.31

लेवल-2, हिंदी- 95.88

लेवल-2, संस्कृत - 91.24

लेवल-2, इंग्लिश - 96.80

लेवल-2, उर्दू - 97.61 फीसदी

लेवल-2, पंजाबी - 93.14 फीसदी

लेवल-2, सिंधी - 63.10 फीसदी

REET मेंस पास करने वाले टीचरों को सितंबर में पोस्टिंग 18 जुलाई से 2 अगस्त तक होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, अगस्त में जारी होगा फाइनल रिजल्ट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें