
व्याख्याता के पद खाली तो कैसे पढ़ेंगे पढ़ेसरी
हनुमानगढ़. नगर परिषद आयुक्त पूजा शर्मा को पीलीबंगा नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी के पद पर लगाया गया है। यह आदेश स्वायत शासन विभाग के निदेशक एवं विशिष्ट सचिव ह्रदेय कुमार शर्मा ने जारी किए हैं। हनुमानगढ़ नगर परिषद में आयुक्त पद पर अग्रिम आदेशों तक उपखंड अधिकारी अवि गर्ग को नियुक्त किया गया है। हालांकि अभी तक आयुक्त पूजा शर्मा रिलीव नहीं हुई हैं। पूजा शर्मा के तबादले की चर्चा राजनीति गलियारों में भी रही। आयुक्त पूजा शर्मा हनुमानगढ़ नगर परिषद पद पर दो साल 10 माह का कार्यकाल रहा है।
पूजा शर्मा पीलीबंगा इओ
पीलीबंगा. कस्बे की नगरपालिका में बीते करीब ढाई वर्ष से अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति को लेकर चल रही उठापटक पर एक बार विराम लग गया है। स्वायत शासन विभाग के निदेशक ने एक आदेश जारी कर पूजा शर्मा को पीलीबंगा में अधिशासी अधिकारी पद पर नियुक्त किया है। गौरतलब है कि पीलीबंगा में अधिशासी अधिकारी पद की नियुक्ति को लेकर करीब ढाई वर्षो से उठापटक चल रही थी।(पसं.)
हनुमानगढ़. राजकीय नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज में व्याख्याता के कई पद खाली हैं। ऐसे में पढ़ेसरी कैसे पढ़ेंगे। रिक्त पदों की भर्ती को लेकर छात्रसंगठन आए दिन मांग करते हैं।अभी तक महाविद्यालय में भी 12 पद रिक्त हैं। महाविद्यालय में ऐसी कोई पोस्ट नहीं है। जिसके सभी पद भरे हुए हों। हालांकि राज्य सरकार ने विद्या संबल योजना के तहत पांच व्याख्याता की व्यवस्था कर रखी है। व्याख्याताओं के अभाव में बच्चों को पढ़ने के लिए कोचिंग सेंटरों का सहारा लेना पड़ता है। कॉलेज के ज्यादातर छात्र-छात्राएं निम्न वर्ग से हैं जो कि ट्यूशन लेना का खर्च नहीं उठा सकते। व्याख्यता के अभाव में एक दूसरे की मदद से खुद ही अध्ययन कर जैसे-तैसे पास हो रहे हों हैं। लेकिन विषय की गंभीर जानकारी नहीं होने के कारण इन छात्रों का आगे चलकर प्रतियोगी परीक्षा में काफी परेशानियों का सामना पड़ता है। व्याख्यताओं की मांग को लेकर कई छात्र संगठन ने इस नीति का विरोध करते हुए हरवर्ष शिक्षा मंत्री नाम का ज्ञापन सौंपा जा चुका है। लेकिन हालात जस के तस हैं।
4300 से अधिक छात्र
वर्तमान में एनएमपीजी कॉलेज में 4300 के करीब छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। कॉलेज में व्याख्यताओं की संख्या की बात करें तो बेहद चिंताजनक स्थिति है। कॉलेज में व्याख्यता के 38 पद स्वीकृत हैं। इनमें से केवल 26 पद कार्यरत हैं व शेष रहे 12 पद कई सालों से रिक्त पड़े हैं।
एक दिन में तीन पीरियड
विद्या संबल योजना में पीरियड के हिसाब से राज्य सरकार की ओर से भुगतान किया जाता है। व्याख्याता एक दिन में अधिकतम तीन क्लासेज ले सकता है। वर्तमान में विद्या संबल योजना के तहत पांच व्याख्याता कार्यरत हैं। फिजिक्सि, कैमेस्ट्री, बॉटनी, जियोलॉजी लैब में केवल एक लैब एसिसटेंट है, जबकि चार होने चाहिए। लैब बॉय एक भी नहीं है। इसके अलावा लाइब्रेरियन, पीटीआई की पद रिक्त है। महाविद्यालय में कैमस्ट्री विषय में विभिन्न कक्षाओं के 900 स्टूडेंट हैं। इसके तहत न्यूनतम पांच पद होने चाहिए जबकि तीन पद में से एक पद रिक्त है।
12 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
स्नातक प्रथम वर्ष के प्रवेश के लिए ऑनलाइन फार्म ऑपलोड की अंतिम तिथि 5 जुलाई थी। ऐसे में छात्रसंगठन कई दिनों से प्रवेश तिथि को बढ़ाने की मांग कर रहे थी। प्रवेश प्रक्रिया 28 जून को ही शुरू हुई थी। अब इसकी अंतिम तिथि 12 जुलाई की गई है। महाविद्यालय में प्रथम वर्ष हेतु स्नातक कला वर्ग में 880 सीट स्नातक विज्ञान बायो वर्ग में 140 सीट स्नातक विज्ञान गणित वर्ग मे 210 सीट स्नातक वाणिज्य वर्ग में 320 सीट तथा बीसीए एसएफएस में 80 सीट है।
फैक्ट फाइल ....
पद ------------स्वीकृति------- रिक्त
रसायन शास्त्र-- 03 -----------01
भौतिक शास्त्र --03 -----------01
गणित ---------02 ------------00
वनस्पति शास्त्र -02 ----------01
जूलोजी--------- 02 ----------01
एबीएसटी------ 03 ---------01
बिजनेस मैनेजमेंट --02 ----01
इतिहास ------------03 -----01
पॉलिटिकल साइंस -03 -----01
हिन्दी ---------------03 ----01
कर रहे हैं प्रयास
रिक्त पदों पर व्याख्याताओं की भर्ती हो, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि आने वाले दो-तीन में सभी रिक्त पदों पर भर्ती हो जाएगी।-डॉ. वीके जांगिड़, प्राचार्य, एनएम पीजी कॉलेज
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें