रेसला ने कहा: सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी से बिगड़ रही है शिक्षण व्यवस्था, राजस्थान प्राध्यापक संघ की बैठक संगठन की छोटीसरवन ब्लॉक की नई कार्यकारिणी गठित
बांसवाड़ा. राजस्थान प्राध्यापक संघ रेसला की बैठक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नूतन बांसवाड़ा में प्रधानाचार्य राजीव जुवा की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि संगठन सरक्षक विनोद निनामा ,विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष राकेश पटेल थे। बैठक में संगठन की उपलब्धियों,लंबित मांगो एव नए सत्र की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष राकेश पटेल ने कहा कि राज्य की सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी से शिक्षा व्यवस्था बिगड़ रही है। क्योंकि थर्ड ग्रेड से सैकंड ग्रेड, सैकंड ग्रेड से फर्स्ट ग्रेड और फर्स्ट ग्रेड से वीपी ओर वीपी से प्रधानाचार्य की डीपीसी लंबित चल रही है। संरक्षक विनोद निनामा ने कहा कि आने वाले समय में यदि सरकार द्वारा संगठन की मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो संगठन द्वारा आंदोलन किया जाएगा।
जिला मंत्री राहुल पारगी ने कहा कि रेसला संगठन व्याख्याता हितों को सर्वोपरि रखते हुए निरंतर अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहा है। सरकार द्वारा बजट घोषणा 9,18,27 को शीघ्र लागू करने के लिए संगठन प्रयासरत है। प्रधानाचार्य राजीव जुवा ने व्याख्याताओं को एकजुट रहने एव संगठन के प्रतिसमर्पित होकर कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर छोटी सरवन ब्लॉक की नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से अमित मईडा को ब्लॉक अध्यक्ष एवं भरत बरिया को ब्लॉक मंत्री चुना गया। बैठक में रेसला के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संजय रावत,जिला उपाध्यक्ष कैलाश चरपोटा,कृपाशंकर कटारा,हरचंद खड़िया,कुशलगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष लालसिंह मईडा,तलवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष भरत राजश्री,व्याख्याता भरत बरिया,लोकेश कुलदीप,मोहित सिंघाड़ा व कई व्याख्याता मौजूद थे।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें