एसीपी प्रकरण निस्तारित नहीं होने पर रोष
बांसवाड़ा. राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर की बैठक जिलाध्यक्ष वालजी अड़ की अध्यक्षता व जिला मंत्री मणिलाल यादव के मुख्य आतिथ्य में हुई। इसमें शिक्षक समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में कुक कम हेल्पर मानदेय बढ़ाने व प्रत्येक माह मानदेय भुगतान करने, पाठ्य पुस्तकें विद्यालय के मांग पत्र अनुसार पूरी करने, प्रतिनियुक्ति पर लगे शिक्षकों को मूल विद्यालय में भेजने, नव क्रमोन्नत विद्यालय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रारंभिक शिक्षा के अधिशेष शिक्षकों का वेतन समय पर देने, शिक्षकों को बीएलओ की जिम्मेदारी से मुक्त करने, पंचायत सहायक व कनिष्ठ सहायकों को संविदाकर्मी मानते हुए नियमितीकरण करने व वेतन विसंगति का निस्तारण करने की मांग की गई।
ब्लॉक अध्यक्ष घाटोल रामलाल मईडा ने बकाया एसीपी प्रकरण को लेकर रोष व्यक्त किया। मदनलाल मईडा ने मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना में मानदेय राशि को बढ़ाने की पैरवी की। बैठक के बाद डीईओ प्रारंभिक कार्यालय भी पहुंचे, किंतु अधिकारी नहीं मिले। बैठक में दिनेशचंद्र चरपोटा, मनोहरलाल चौहान, बादरसिंह कटारा, महिपाल सिंह भूरिया, गगनसिंह निनामा, सुखलाल मईडा, कैलाश लासुन, कमलेश मईड़ा, प्रभुलाल सिंघाड़ा, चेतन भगोरा, जयंतीलाल रावत आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन बंसीलाल डिंडोर ने किया। आभार शंकरलाल मईडा ने व्यक्त किया।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें