परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 6 जुलाई 2023

स्कूल शिक्षा की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक शुक्रवार को



 स्कूल शिक्षा की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक शुक्रवार को

जयपुर, 06 जुलाई। स्कूल शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक शुक्रवार को शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी कल्ला की अध्यक्षता में दुर्गापुरा स्थित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर मैनेजमेंट (सियाम) में होगी।प्रातः 10 बजे से आरम्भ होने वाली इस बैठक में पूरे दिन विभागीय गतिविधियों और कार्यक्रमों के साथ ही समग्र शिक्षा अभियान की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। साथ ही आगामी दिनों में सभी योजनाओं और कार्यक्रमों के समयबद्ध क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा होगी। बैठक में प्रदेशभर से स्कूल शिक्षा के सभी संभागीय संयुक्त निदेशक, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, समसा तथा समस्त डाइट के प्रधानाचार्यों के अलावा कुछ मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भी शामिल होंगे।

स्कूल शिक्षा की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक शुक्रवार को Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें