परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 6 जुलाई 2023

सभी पात्र व्यक्तियों को राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें - शिक्षा मंत्री

 
सभी पात्र व्यक्तियों  को राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें
 - शिक्षा मंत्री

सभी पात्र व्यक्तियों को राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें - शिक्षा मंत्री

जयपुर, 6 जुलाई। शिक्षा मंत्री एवं  अलवर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. बी.डी कल्ला की अध्यक्षता में गुरूवार कोे अलवर जिले के मिनी सचिवालय सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों व बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। प्रभारी मंत्री डॉ. कल्ला ने फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का क्रियान्वयन प्रभावी रूप से करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिले। 


उन्होंने सीएमएचओ को निर्देश दिये कि जिले में शत-प्रतिशत चिरंजीवी योजना के कवरेज जिला प्रशासन के सहयोग से करावंे, इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाए और जिले के सरकारी चिकित्सालयों में उपकरणों एवं दवाओं की पुख्ता व्यवस्था रखें। साथ ही ‘शुद्ध के लिए युद्ध अभियान‘ के तहत जिले में विशेष अभियान चलाकर मिलावटखोरी के विरूद्ध कार्रवाई कर लगाम लगाएं। 


उन्होंने कहा कि चिकित्सा विभाग में चिकित्सकों एवं स्टाफ के खाली पदों की सूची तैयार कर जिला कलक्टर को उपलब्ध कराए तथा जिन स्थानों पर पद खाली है वहां पर अस्थाई कार्मिकों की  व्यवस्था की जाये। उन्होंने डीएसओ को निर्देश दिये कि एक महीने में प्रक्रियाधीन उचित मूल्यों की दुकानों का चयन कार्य पूर्ण करे। अन्नपूर्णा योजना के तहत वितरित किए जाने वाले राशन किट के लिए निविदा प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर 25 जुलाई से वितरण कार्य प्रारम्भ करावे। 


उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार संवेदनशील व पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है अतः सभी अधिकारी राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रतिदिन अपने कार्यालयों में आमजन की परिवेदनाओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण करें। उन्होंने इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना की समीक्षा कर नगर परिषद आयुक्त व लीड बैंक अधिकारी को निर्देश दिये कि जिला कलक्टर की अध्यक्षता में बैंकर्स के साथ एक बैठक कर लंबित प्रकरणों का निस्तारण कर योजना में प्रगति लाए। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त को निर्देश दिये कि जिले की सभी इंदिरा रसोइयों में राज्य सरकार के निर्णय अनुसार ठण्डे पानी हेतु वाटर कूलर, डेजर्ट कूलर एवं टीवी सैट लगाने के कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करावे।


उन्होंने निर्देश दिये कि वर्षा ऋतु में अधिकाधिक पौधारोपण कार्य कराए जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि मोबाइल नर्सरियों के माध्यम से दूर दराज के क्षेत्रों में पौधे उपलब्ध कराए जाए। साथ ही इस कार्य हेतु विभिन्न विभागों से समन्वय करें। उन्होंने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिये कि सरिस्का से तिजारा में विस्थापित होने वाले परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी करने में देरी नहीं की जाए। अधिकतम 15 दिन में शेष रहे सभी परिवारों के कनेक्शन जारी करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों में आमजन की सक्रिय भागीदारी रहे इस हेतु समन्वित प्रयास करें। 


जनप्रतिनिधियों ने दिए सुझाव-

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री टीकाराम जूली ने चिरंजीवी योजना से वंचित रहे परिवारों को जोडने, मनरेगा योजना में हर गांव में दो-दो काम स्वीकृत करने व शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत प्रारम्भ किए गए कामों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने, विद्युत ट्रांसफार्मर जलने पर प्राथमिकता से शीघ्र बदले जाने के सुझाव दिये। 


राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष एवं किशनगढबास विधायक श्री दीपचन्द खैरिया ने सरकारी चिकित्सालयों में खाली चिकित्सकों व स्टाफ के पदों को कार्य व्यवस्था के तहत भरने, वर्षा ऋतु में अधिकाधिक पौधारोपण कराने की बात कही।


अलवर जिला प्रभारी मंत्री ने बीस सूत्राीय कार्यक्रम की समीक्षा कर कहा कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम में जिले की स्थिति अच्छी है। जिन कार्यों में बी और सी ग्रेड है उन कार्यों को ए ग्रेड में लाने हेतु संबंधित सभी अधिकारी समन्वित प्रयास करे ताकि जिला राज्य में प्रथम पायदान पर आ सके। 


बैठक में अलवर जिला प्रमुख श्री बलबीर सिंह छिल्लर, थानागाजी विधायक श्री कान्ति प्रसाद मीना, अलवर शहर विधायक श्री संजय शर्मा, जिला बीसूका उपाध्यक्ष श्री योगेश मिश्रा सहित जनप्रतिनिधीगण एवं अधिकारी उपस्थित थे। 

सभी पात्र व्यक्तियों को राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें - शिक्षा मंत्री Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें