परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 13 जुलाई 2023

शिक्षकों ने दिया धरना, अधिकारियों की कार्यशैली पर जताई नाराजगी,सरकार एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर कई आरोप लगाए

 शिक्षकों ने दिया धरना, अधिकारियों की कार्यशैली पर जताई नाराजगी,सरकार एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर कई आरोप लगाए


बांसवाड़ा . राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश उपाध्यक्ष उदयपुर मंडल डॉ ऋषिन चौबीसा के नेतृत्व में बुधवार को उदयपुर संभाग के 6 जिलों के शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया।इस मौके पर शिक्षकों ने बताया कि वे सभी संयुक्त निदेशक कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यशैली से तंग आकर संभागीय आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। धरना स्थल पर शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष रमेश पुष्करणा पहुंचे और सरकार एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर कई आरोप लगाते हुए शिक्षकों की विभिन्न मांगों को तुरंत समाधान करने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट कार्यालय पहुंचे और प्रदेश, संभाग एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल से प्रदेश अध्यक्ष रमेश पुष्करणा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ऋषिन चौबीसा के नेतृत्व में 15 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल से लंबी वार्ता की। 


इस पर संभागीय आयुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए 24 जुलाई को प्रात: 11:30 उदयपुर संभाग के सभी जिलों के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक उदयपुर तथा शिक्षा विभाग एवं जनजाति विभाग के कानूनी सलाहकार के साथ राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रतिनिधिमंडल की आमने सामने बैठक करके समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस पर शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन आयुक्त को सौंपा और अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया। इस मौके पर संस्कृत शिक्षा प्रदेश उपाध्यक्ष अभय सिंह राठौड़, प्रदेश महिला मंत्री जयमाला पानेरी, संभाग संगठन मंत्री गोपेश उपाध्याय, जिला संगठन मंत्री दिलीप पाठक, बंसीलाल डिंडोर, आनंद प्रकाश डोडियार आदि मौजूद रहे।

शिक्षकों ने दिया धरना, अधिकारियों की कार्यशैली पर जताई नाराजगी,सरकार एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर कई आरोप लगाए Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें