परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 13 जुलाई 2023

जसरासर का अंग्रेजी माध्यम स्कूल बन्द मिला, स्टाफ नहीं मिलने पर सीबीईओ ने कराई प्रार्थना,स्कूलों के औचक निरीक्षण में हकीकत आई सामने


 जसरासर का अंग्रेजी माध्यम स्कूल बन्द मिला, स्टाफ नहीं मिलने पर सीबीईओ ने कराई प्रार्थना,स्कूलों के औचक निरीक्षण में हकीकत आई सामने


नोखा . ब्लॉक शिक्षा अधिकारी माया बजाड़ ने बुधवार को सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया तो कई अव्यवस्थाएं देखने को मिली। निरीक्षण के दौरान जसरासर में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालय सुबह 7.30 बजे बंद मिला और एक भी शिक्षक स्कूल में उपिस्थत नहीं था। स्कूल में पहुंचे बच्चों की सीबीईओ ने खुद प्रार्थना शुरु करवाई। इस मामले में संस्था प्रधान व समस्त स्टाफ को नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा सीबीईओ बजाड़ व संदर्भ व्यक्ति हंसराज गोदारा ने राउमावि झाड़ेली, राप्रावि दिखनादी नाडी झाड़ेली, राप्रावि मेघवालों का मोहल्ला झाड़ेली, राप्रावि उड़सर कैंप आदि स्कूलों को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अध्यापक दैनिक डायरी, कक्षा शिक्षण, ई-कक्षा कक्ष व डायल फ्यूचर के तहत बच्चों का उनके लक्ष्य के बारे में बताया गया। एमडीएम व मुख्यमंत्री बालगोपाल दुग्ध योजना का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही उड़ान योजना के तहत बालिकाओं को सेनेटरी नेपकिन वितरण की जानकारी ली गई। सीबीईओ ने शिक्षा विभाग के प्रवेशोत्सव एवं हाउस होल्ड सर्वे संबंधी निर्देश दिए।


बाल गोपाल योजना का निरीक्षण किया

लूणकरनसर. ब्लॉक के आधा दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण कर बुधवार को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रेवन्तराम पड़िहार ने मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना का जायजा लिया। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पड़िहार ने राजकीय उच्च माध्यमिक विवद्यालय खोखराणा, महात्मा गांधी स्कूल कोलाणा बास, उच्च प्राथमिक विद्यालय बीरमाणा व प्राथमिक विद्यालय कंकरालिया का दौराकर अवलोकन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना में दूध का निरीक्षण किया। इसमें दूध गुणवत्ता में और सुधार करने, प्रार्थना सत्र के तुरन्तं बाद दूध पिलाने तथा बच्चों को प्रतिदिन दूध पिलाने के निर्देश दिए।

जसरासर का अंग्रेजी माध्यम स्कूल बन्द मिला, स्टाफ नहीं मिलने पर सीबीईओ ने कराई प्रार्थना,स्कूलों के औचक निरीक्षण में हकीकत आई सामने Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें