परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 6 जुलाई 2023

नाबालिग छात्रा व शिक्षिका का मामला: शांत हुआ शोर, थम गया बवंडर...पर फिजां में तैर रहे सवालों के कण


 नाबालिग छात्रा व शिक्षिका का मामला: शांत हुआ शोर, थम गया बवंडर...पर फिजां में तैर रहे सवालों के कण

बीकानेर. श्रीडूंगरगढ़  कस्बे से अपनी शिक्षिका संग गायब हुई नाबालिग छात्रा को लेकर उठा बवंडर दोनों की चेन्नई से बरामदगी के साथ फिलहाल थम तो गया है, लेकिन उससे उठे सवालों के कण सतह पर आने में अभी समय लगेगा। घटना की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस प्रकरण को लेकर न सिर्फ लगभग पूरे राज्य में विभिन्न संगठनों का लामबंद होना शुरू हो गया था। तो वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय भी पूरे मसले पर करीबी निगाह बनाए हुए है। उसने राज्य पुलिस से पूरे मामले की रिपोर्ट भी मांगी है। घटना के छठें दिन बुधवार को यूं तो कस्बे में शांति रही, लेकिन वातावरण में सवालों के कण घुले हुए से दिखाई दिए। 


तनावपूर्ण शांति का आलम भी था, जो पुलिस-प्रशासन को भी बेचैन किए हुए है। हाल-फिलहाल तो प्रशासन ने राहत की सांस ली है, लेकिन सबकी निगाह शिक्षिका-छात्रा के बीकानेर लौटने पर है। उम्मीद है कि पूरे मामले पर कुछ नए खुलासे भी हो सकते हैं। एहतिहात के तौर पर जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी जाब्ते के साथ इलाके में तैनात हैं और हर एक गतिविधि पर निगरानी बनाए हुए हैं। जैसे ही दोनों के दस्तयाब होने की खबर आई, अनशन पर बैठे लोगों का अनशन तुड़वाकर व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर पारीक ने आंदोलन समाप्ति की घोषणा की। घटना के विरोध में विभिन्न संगठनों की ओर से गुरुवार को बीकानेर बंद का आह्वान भी वापस ले लिया गया है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा, सीओ रामेश्वरलाल, थानाधिकारी अशोक विश्नोई, उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी व तहसीलदार राजवीर कड़वासरा ने मौजूद रहकर पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी।


ऐसे मिली सफलता

पुलिस टीम 30 जून को ही रवाना होकर जयपुर पहुंची। इस टीम ने जयपुर के बाद मुम्बई, गोवा, तिरूंवतपुरम आदि शहरों में जाकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले ओर होटल सहित अन्य स्थानों पर पूछताछ की। लगातार छह दिनों की मेहनत के बाद यह टीम चेन्नई पहुंची और नाबालिग छात्रा व शिक्षिका को दस्तयाब करने में सफलता हासिल की।


इनका कहना है ...

नाबालिग छात्रा और शिक्षिका मामले में बीकानेर पुलिस ने बेहतरीन काम किया। केरल और तमिलनाड़ू पुलिस की मदद से दोनों को चेन्नई में दस्तयाब कर लिया है। बीकानेर पुलिस टीम दोनों को लेकर रवाना हो गई है। अब दोनों के बीकानेर आने के बाद ही ज्यादा खुलासा हो सकेगा।- ओमप्रकाश, पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज


नाबालिग छात्रा व शिक्षिका का मामला: शांत हुआ शोर, थम गया बवंडर...पर फिजां में तैर रहे सवालों के कण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें