परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 12 जुलाई 2023

गहलोत कैबिनेट की बैठक आज, नए जिलों के सीमांकन पर लगेगी मुहर;जानें एजेंडा



 गहलोत कैबिनेट की बैठक आज, नए जिलों के सीमांकन पर लगेगी मुहर;जानें एजेंडा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को सिविल लाइंस स्थित अपने सरकारी आवास पर कैबिनेट और मंत्री परिषद की बैठक बुलाई है। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र में पेश किए जाने वाले बिलों पर मुहर लग सकती है। 14 जुलाई के विधानसभा सत्र से पूर्व विधायी कार्यों का अनुमोदन कराना है। इसके साथ ही अन्य विधायी कार्यों को लेकर भी विचार विमर्श किया जाएगा। यह माना जा रहा है कि 5:30 बजे कैबिनेट और 6:15 पर मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। मंत्रिपरिषद की बैठक में सदन में पेश होने वाले विधेयकों और नए जिलों के सीमांकन पर मुहर लगेगी।


विभागों के प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है

उल्लेखनीय है कि शाम 6 बजे होने जा रही प्रस्तावित बैठक में कैबिनेट और मंत्रिपरिषद के सदस्य शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि 14 जुलाई से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में सरकार कई अहम बिल लेकर आएगी। इनमें प्रमुख रूप से नकल विरोधी बिल, विश्वविद्यालय बिल और सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित कई बिल होंगे। सत्र से पहले कैबिनेट की बैठक में इन बिलों को मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा कुछ विभागों के प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है। हालांकि, कैबिनेट सचिवालय ने आधिकारिक एजेंडा जारी नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है सीएम गहलोत अहम निर्णय ले सकते है।


गहलोत कैबिनेट में इन पर मुहर संभव

कैबिनेट की मीटिंग में सामाजिक सुरक्षा पेंशन कानून, न्यूनतम आय गारंटी कानून, गिगवर्क्स विधेयक, विश्वविद्यालयों से जुड़े विधेयक सहित करीब आधा दर्जन बिलों का अनुमोदन हो सकता है। इन विधेयक को सदन में पेश करने से पहले कैबिनेट से अनुमोदन कराया जाएगा। इसके साथ ही नये जिलों के सीमांकन पर भी मुहर लगेगी। सीमांकन पर मुहर के बाद नोटिफिकेशन जारी होगा। बताया जा रहा है कैबिनेट में ग्रामीण-शहरी ओलंपिक आयोजन को लेकर भी फैसला हो सकता है। ग्रामीण-शहरी ओलंपिक खेलों की लगातार तारीख बदलती जा रही है। जबकि सरकार चुनावी साल में ग्रामीण-शहरी ओलंपिक खेलों को गेम चेंजर के रूप में देख रही है। 

गहलोत कैबिनेट की बैठक आज, नए जिलों के सीमांकन पर लगेगी मुहर;जानें एजेंडा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें