प्राथमिक कक्षाओं के शिक्षकों को देंगे प्रशिक्षण
बांसवाड़ा. समग्र शिक्षा की ओर से निपुण भारत अभियान के तहत 17 जुलाई से जिलेभर में कक्षा पहली से पांचवीं तक शिक्षण कराने वाले शिक्षकों को छह दिवसीय प्रशिक्षण तीन चरणों में दिया जएगा। इसे लेकर छह दिवसीय केआरपी प्रशिक्षण का समापन अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक सुशील कुमार जैन के मुख्य आतिथ्य और सहायक परियोजना समन्वयक धर्मेन्द्र सिंह चारण की अध्यक्षता में हुआ। इसमें 106 केआरपी ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि जैन ने संभागियों को प्रशिक्षण के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बच्चों में तय समय सीमा में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान के कौशल को विकसित करने का आव्हान किया। इसके लिए एबीएल किट, कार्य पुस्तिकाएं और अन्य शिक्षण सामग्री मददगार हो सकती है। केआरपी आगामी प्रशिक्षणों में यह जानकारी शिक्षकों को दें ताकि एफएलएन के लक्ष्य प्राप्त किए जा सकें। अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चारण, प्रशिक्षण प्रभारी साधना जैन, नवनीत भट्ट, शशिकांत सेवक, मयंकराज पंड्या, अनिल कुमार, सुनील सिंह राठौड़, देवशंकर मेहता, विजय सिंह परिहार ने संबोधित किया। संचालन प्रदीप सिंह राठौड़ ने किया। आभार अनिल मेनारिया ने व्यक्त किया।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें