परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

रविवार, 16 जुलाई 2023

बिना गुरुजी डूब रही स्कूल की नैया, अज्ञानता में गोता लगा रहे विद्यार्थी, एक प्राचार्य और बाबू के भरोसे राउमावि चांडियान का पुरा, स्कूल में आधे हुए नामांकन



 बिना गुरुजी डूब रही स्कूल की नैया, अज्ञानता में गोता लगा रहे विद्यार्थी,  एक प्राचार्य और बाबू के भरोसे राउमावि चांडियान का पुरा, स्कूल में आधे हुए नामांकन


राजाखेड़ा. कलम-कॉपी पकड़कर भविष्य के सपने बुनने को तैयार नौनिहाल शिक्षा रूपी नैया में बिना खेवनहार सवार है। बिना गुरुजी के चल रहे कई स्कूलों में इस बार परिणाम भी खराब रहा है। इसका साक्षात उदाहरण जिले के राजाखेड़ा क्षेत्र के चांडियान का पुरा का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय है। जहां इस बार दसवीं के परिणाम में 12 में से 10 विद्यार्थी फेल हो गए। अब यहां विद्यार्थियों में प्रवेश लेने की बजाय टीसी लेने की होड़ लगी है। बता दें कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांडियांन का पुरा पिछले दो वर्षों से एक बाबु के भरोसे संचालित हो रहा था। यहां पिछले माह प्रिंसिपल की नियुक्ति तो कर दी गई, लेकिन शिक्षक आज भी एक नहीं हैं। इससे अपने भविष्य के लिए चिंतित छात्र-छत्राओं में टीसी के लिए मारामारी हो रही है। पिछले दो वर्षों में विद्यालय का नामांकन गिरकर आधा रह गया है, लेकिन सरकार सिर्फ वाहवाही की आस में दर्जा ही बढाती जा रही है और व्यवस्थाओं से पूरी तरह आंखे मूंद रखी हैं।


घोषणाओं का अंबार, क्रियान्वयन नहीं

प्रदेश सरकार लोगों को खुश करने के लिए घोषणाओं की झड़ी लगा रही है, लेकिन धरातल पर उनका क्रियान्वयन नहीं हो रहा है। सरकार ने चांडियांन का पुरा में संचालित सरकारी स्कूल का दर्जा बढ़ा कर उसे माध्यमिक कर दिया, लेकिन यहां संसाधन नहीं बढाए, जिससे स्कूल का परिणाम गिर गया है।


शिक्षकों के बिना अब स्कूल के हालात

राजकीय राजकीय विद्यालय चांडियांन का पुरा 2021 तक उच्च प्राथमिक दर्जे का विद्यालय था। इसमें 200 से भी अधिक का नामांकन। प्रधानाध्यापक और तीन अध्यापक भी तैनात थे। लेकिन 2021 में विद्यालय का दर्जा बढा दिया गया। वहीं तीनों अध्यापकों का भी ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद प्रधानाध्यापक सेवा निवृत्त हो गए तो विद्यालय का भार एक बाबू के जिम्मे आ गया, जबकि उसमें माध्यमिक स्तर का शिक्षण आरम्भ हो गया था।


12 में से 10 अनुत्तीर्ण

विगत वर्ष में कक्षा दस में यहां 12 विद्यार्थी अध्ययनरत थे, लेकिन शिक्षकों के बिना वे अध्ययन कर ही नहीं पाए। इनमें से 10 अनुत्तीर्ण हो गए शेष दो भी बमुश्किल ही तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हो पाए। बिगड़ती व्यवस्थाओं के कारण यहां का नामांकन गिरते हुए 105 तक आ पहुंचा। लेकिन न सरकार ने सुध नहीं ली है। जून माह में जारी सूची में यहां प्रिंसिपल की तैनाती तो कर दी, लेकिन शिक्षक अभी भी नहीं है।


ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की मदद से दो शिक्षक व्यवस्थाओं के लिए लगवाए हैं, लेकिन ये एक माह के लिए ही है। नियमित शिक्षकों के बिना समस्याए हैं। कोशिश करेंगे कि अच्छा परिणाम दे सकें। राकेश कुमार, प्रधानाचार्य, राउमावि चांडियान का पुरा




बिना गुरुजी डूब रही स्कूल की नैया, अज्ञानता में गोता लगा रहे विद्यार्थी, एक प्राचार्य और बाबू के भरोसे राउमावि चांडियान का पुरा, स्कूल में आधे हुए नामांकन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें