
प्रधान शारीरिक शिक्षकों की वाकपीठ: शिक्षकों की समस्याओं पर भी हुई चर्चा ,‘व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए खेल जरूरी’
बड़ोदिया. जिले के माध्यमिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शारीरिक शिक्षकों की वाकपीठ जम्बुखण्ड महाविद्यालय में प्रारम्भ हुई। मुख्य अतिथि बागीदौरा प्रधान सुभाष खराड़ी ने कहा कि खेल का जीवन में बहुत अधिक महत्व है। व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए खेल जरूरी है। उन्होंने कहा कि शारीरिक शिक्षक विद्यालय के समग्र विकास की धुरी होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सीबीईओ बसन्त सोनी ने शारीरिक शिक्षकों को सम्पूर्ण प्रशासन का महत्वपूर्ण अंग बताया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि हमीरपुरा सरपंच राकेश रावत, पीडीईओ भूपेश सुथार, व्याख्याता मानशंकर गरासिया रहे। आरम्भ में अतिथियों ने सरस्वती पूजन व दीप प्रज्वलन किया।
वाकपीठ अध्यक्ष विनोद पानेरी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए वाकपीठ कार्यक्रम की जानकारी दी एवं शारीरिक शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग की। संचालन वाकपीठ सचिव रवि चौहान ने किया। आभार उपाध्यक्ष वीरचन्द मईड़ा ने व्यक्त किया। इस मौके पर अनिशा जैन, रुक्मणि गरासिया, अचल मालोत, रणछोड़ गोयल, लक्ष्मीनारायण टेलर, चन्द्रवीरसिंह, कमलेश्वरसिंह, अविनाश चौबीसा, हरसिंह खड़िया, हामजी डामोर, धुलिया हुवोर, नरेन्द्रपालसिंह, शिवलाल पटेल, लक्ष्मी डामोर, नीतू पारगी ने अतिथियों का स्वागत किया। वार्ता के क्रम में एथेलेटिक्स पर अचल मालोत, ग्रामीण ओलिम्पिक पर विनोद पानेरी, कबड्डी पर राजहँस निनामा, तोलाराम, सेपेक टकरा पर राकेश जोशी, खो-खो पर धुलिया हुवोर, मानशंकर हुवोर, वॉलीबॉल पर रामसिंह चौहान, बाल बेडमिंटन पर मनीष कुमार व नीता भावसार, शूटिंग बाल पर रमेश बारिया ने जानकारी प्रदान की।
कार्यकारिणी का नवगठन किया
अंतिम सत्र में वाकपीठ कार्यकारिणी का नवगठन सर्व सम्मति से किया गया। इसमें अध्यक्ष वीरचन्द मईड़ा, उपाध्यक्ष सूर्यनारायण पण्डया, उपाध्यक्ष महिला अनिशा जैन, सचिव रामसिंह चौहान, सह सचिव कपिल जोशी, कोषाध्यक्ष राकेश जोशी, घाटोल से तोलाराम मईड़ा, तलवाड़ा से अचल मालोत, कुशलगढ़ से रमेश बारिया, बांसवाड़ा से कमलेश्वरसिंह, गढ़ी से भूषण त्रिवेदी, सज्जनगढ़ से राजेश भगोरा, बागीदौरा से अविनाश चौबीसा, गांगड़तलाई से रामलाल कटारा, छोटी सरवन से रफीक मोहम्मद, आनन्दपुरी से कांतिलाल डामोर, अरथूना से प्रवीण पटेल, महिला प्रतिनिधि दिनेश्वरी पाठक व लक्ष्मी डामोर प्रतिनिधि सदस्य रहेंगे।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें