परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 6 जुलाई 2023

सभी विभागों में लगेगा तंबाकू निषेद्य बोर्ड, खेलने से पहले बच्चे लेंगे शपथ

 सभी विभागों में लगेगा तंबाकू निषेद्य बोर्ड, खेलने से पहले बच्चे लेंगे शपथ

बांसवाड़ा. तंबाकू फ्री यूथ कैंपेन को लेकर प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। इसके तहत सभी विभागों के परिसर में तंबाकू निषेद्य बोर्ड के बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्ट्रेट परिसर में बुधवार आयोजित बैठक में जिला कलक्टर प्रकाशचंद्र शर्मा ने कहा कि ग्रामीण और शहरी ओलंपिक में खेल शुरू होने से पूर्व तंबाकू नहीं खाने की शपथ दिलाई जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को संस्थानों में तंबाकू निषेध क्षेत्र के बोर्ड लगाने और शपथ दिलवाने के निर्देश दिए।


इस दौरान सीएमएचओ डॉ एचएल ताबियार ने अभियान के तहत प्रगति रिपोर्ट बताई और कहा कि सभी विभागों का समन्वय होने से ही जिला अब तक अग्रणी है। उन्होंने कहा कि अभियान 31 जुलाई तक संचालित होगा, ऐसे में अधिक से अधिक गतिविधियां होगी तो केंद्र स्तर पर बांसवाड़ा का नाम रोशन होगा। डॉ हेमलता जैन ने कहा कि स्कूलों में हर ग्राम स्तर पर, ब्लॉक स्तर पर और चयनित विद्यार्थियों के लिए जिलास्तर पर प्रतियोगिताएं भी होंगी।


यह उठाएंगे कदम

ब्लॉक विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि आठ जुलाई को होने वाली ग्राम सभाओं में तंबाकू नहीं खाने की शपथ भी दिलवाई जाए।नगर परिषद आयुक्त को भी शहरी क्षेत्र में प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि स्कूल स्तर पर अधिक से अधिक कार्यक्रम आयोजित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

सभी विभागों में लगेगा तंबाकू निषेद्य बोर्ड, खेलने से पहले बच्चे लेंगे शपथ Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें