परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 20 जुलाई 2023

शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में पुस्तकालय के उपयोग व महत्व संबंधी दी जानकारी



 शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में पुस्तकालय के उपयोग व महत्व संबंधी दी जानकारी

शेरगढ़| शहीद दमाराम राउमावि चाबा में चल रहे शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्रसिंह शेखावत ने निरीक्षण किया । शेखावत ने कहा कि सभी शिक्षक प्रशिक्षण में सीखें ज्ञान का उपयोग कक्षा कक्ष में शिक्षण के दौरान अवश्य करें तथा सीखा हुआ ज्ञान स्थायी हो इसके लिए गतिविधि के माध्यम से शिक्षण कराने पर बल दिया जाए।


एसआरजी दिलीप कुमार मीणा ने बताया कि शिविर में 136 संभागियों में से 124 संभागी उपस्थित रहें है। इस दौरान बुनियादी साक्षरता अंग्रेजी भाषा के संदर्भ में, पुस्तकालय का उपयोग व महत्व, बुनियादी संख्या ज्ञान के प्रमुख घटक व गणितीय संक्रियाओं संबंधित जानकारी चर्चा एवं गतिविधियों के माध्यम से संभागियों के साथ साझा की गई। इस मौके व्यवस्थापक जसवंतसिंह, राजेश कुमार, पवन सैनी, केआरपी अनूप जोशी, हिम्मतसिंह, धनसिंह पंवार, रामूराम, महेंद्र मीणा आदि मौजूद थे।

शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में पुस्तकालय के उपयोग व महत्व संबंधी दी जानकारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें