परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 6 जुलाई 2023

लामाना विद्यालय के परीक्षा परिणाम को लेकर भड़के ग्रामीण,ग्रामीणों ने अध्यापकों पर फोड़ा रिजल्ट का ठीकरा

 

लामाना विद्यालय के परीक्षा परिणाम को लेकर भड़के ग्रामीण,ग्रामीणों ने अध्यापकों पर फोड़ा रिजल्ट का ठीकरा

मांगलियावास. निकटवर्ती ग्राम लामाना की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दसवीं कक्षा का परिणाम खराब रहने पर ग्रामीण भड़क गए। नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए आक्रोशित ग्रामीण गुरुवार को लामबंद होकर विद्यालय पहुंचे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा शाला स्टॉफ पर खराब रिजल्ट का ठीकरा फोड़ते हुए उन्हें आड़े हाथ लिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शाला प्रशासन की लापरवाही के चलते पहली बार परीक्षा परिणाम मात्र 50 फीसदी रहा है। शिक्षा का स्तर गिरने से गांव में विद्यालय होने के बावजूद स्थानीय प्रतिभाओं को शिक्षण कार्य के लिए अन्यत्र पलायन को मजबूर होना पड़ रहा है।  


काफी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों की करीब 2 घंटे तक अध्यापकों से वार्ता का दौर चला। इस दौरान मौके पर पहुंचे एसीबीओ नरोत्तम गुर्जर ने अध्यापकों को शाला के अनुशासन तथा शिक्षण कार्य को लेकर लताड़ लगाई। जिस पर शाला स्टाफ ने अपनी गलती स्वीकार कर सुधार का आश्वासन दिया। इसी दौरान ग्रामीणों ने अध्यापकों को जल्द शिक्षा का स्तर सुधार लेने की चेतावनी दी। ग्रामीणों व अध्यापकों के बीच हुई एसएमसी बैठक में यह प्रस्ताव लिया जाएगा कि जो विद्यार्थी विद्यालय का अनुशासन भंग करता है उसे तुरंत वहां से टीसी देकर स्कूल से निकाल दिया जाए। विरोध प्रदर्शन करने वालों में लामाना विद्यालय में आरएलपी जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रावत, पूर्व सरपंच कैप्टन मांगू सिंह, उपसरपंच बाबूसिंह रावत, इस्लाम खान, पिंटू रावत, सोहनसिंह रावत, प्रेमसिंह रावत, रोशन खान, साबुद्दीन, भागचंद चेची, आरएलपी नसीराबाद ब्लॉक अध्यक्ष छगन नाराणिया, लोकेश मेघवंशी समेत अन्य उपस्थित रहे।


असामाजिक तत्वों पर पुलिस तत्काल लगाए लगाम

ग्रामीणों के अनुसार शिक्षा के गिरते स्तर, अनुशासन के अभाव में लामाना व आसपास क्षेत्र में असामाजिक तत्व सक्रिय हो रखे हैं। जिससे आमजन में खौफ का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पूर्व स्कूल के एक अध्यापक पर हमला करने की कोशिश भी की गई। ग्रामीणों के सहयोग से इन असामाजिक तत्वों से हथियार बरामद किए गए जो कि अब भी स्कूल में जमा है। वार्ता के दौरान ग्रामीणों ने मांग उठाई कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर समय रहते पुलिस प्रशासन के जरिए शिकंजा कसा जाना चाहिए, अन्यथा आने वाले समय में क्षेत्र में भय का माहौल और बढ़ने का अंदेशा है।


लामाना विद्यालय के परीक्षा परिणाम को लेकर भड़के ग्रामीण,ग्रामीणों ने अध्यापकों पर फोड़ा रिजल्ट का ठीकरा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें