परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 6 जुलाई 2023

एक शिक्षक के भरोसे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय

 


एक शिक्षक के भरोसे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय

मसूदा. उपखंड के ग्राम कालाहेडी में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तृतीय श्रेणी के एक शिक्षक के भरोसे चल रहा है। जिससे अभिभावकों को अपने बच्चों का भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्राम कालाहेडी के राजकीय विद्यालय को ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर तीन वर्ष पूर्व उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत करवाया था। जिससे गांव के बच्चों को गांव में ही उच्च शिक्षा मिल सके। शिक्षा विभाग ने विद्यालय तो क्रमोन्नत कर दिया, लेकिन विद्यालय में शिक्षण कार्य को लेकर प्रधानाचार्य सहित सैकड़ ग्रेड व्याख्याताओं की नियुक्ति करने की जहमत तक नही उठाई। जिससे विद्यालय तृतीय श्रेणी लेवल के एक शिक्षक एवं शारीरिक शिक्षक के भरोसे चल रहा है। ग्रामीणों ने इसको लेकर कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया इसके बावजूद दो वर्ष में भी कोई सुनवाई नही हुई। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।


बालिकाओं का सपना टूटने की कगार पर

विद्यालय में शिक्षकों की कमी के चलते परिजन अपने बच्चों की टीसी कटवाने के लिए प्रधानाचार्य का इंतजार कर रहे हैं। विद्यालय में 200 बालिकाए अध्ययनरत है। मौके पर कई बालिकाओं ने बताया कि परिजन उन्हे दूर दराज के विद्यालय में भेजना नही चाहते। जिससे उनका उच्च शिक्षा सेजुड़कर अपना भविष्य उज्जवल बनाने का सपना टूटता नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षकों के अभाव के कारण छात्राएं स्कूल छोड़ने को मजबूर हो रही है। अन्य स्कूल दूर होने व आवाजाही के साधन के अभाव के कारण छात्राएं घर बैठने को मजबूर हो रही है।


बच्चों का हाल बेहाल

विद्यालय में वर्तमान में करीव 350 से ज्यादा विद्यार्थियों का नामांकन है। जिनमें करीब 200 छात्राएं है। दो साल से शिक्षक नही होने के कारण कोई भी अध्यापन कार्य नहीं हो पा रहा है।


इनका कहना है...

ग्राम किराप के राजकीय विद्यालय में पहले से ही शिक्षकों की कमी होने से कालाहेडी के विद्यालय में प्रतिनियुक्ति पर शिक्षक लगाने को लेकर परेशानी हो रही है। कालाहेडी स्कूल में शिक्षक लगाए जाने को लेकर उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित किया गया है।-रवि कुमार, पीईईओ किराप


एक शिक्षक के भरोसे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें