परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शनिवार, 15 जुलाई 2023

स्काउट संघ कार्यकारिणी की बैठक हुई



 स्काउट संघ कार्यकारिणी की बैठक हुई

श्रीमाधोपुर | राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ श्रीमाधोपुर की प्रथम कार्यकारिणी बैठक शुक्रवार को सचिवालय सभागार स्टेशन रोड पर हुई। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी व सहायक जिला प्रभारी कमिश्नर मालीराम रैगर ने सामूहिक रूप से सक्रिय प्रयास कर स्काउट गाइड गतिविधियों को आगे बढ़ाने व आंदोलन को आमजन तक पहुंचाने की बात कही। संघ सचिव अशोक तिवाड़ी मऊ ने कार्यवाही का पठन कर सदन से अनुमोदन करवाया।


प्रतियोगिता रैली आयोजित करने सहित विभिन्न प्रस्ताव लिए। अभिन्यवन शिविर व वार्षिक अधिवेशन जुलाई महीने में ही आयोजित करने सम्बन्धी प्रस्ताव लिए गए। ट्रेनिंग काउंसलर मधुसूदन शर्मा, उप प्रधान मालीराम जस्तड़ी, अंकेक्षक दशरथ तिवाड़ी ने भी विचार व्यक्त किए। प्रधान रामावतार वर्मा, सहायक प्रभारी कमिश्नर कैलाश चेजारा, बाबूलाल यादव, राजेश अंकुर, राजेंद्र कुमार रेगर, सुरेंद्र सेन, विश्वनाथ शर्मा, शिवनारायण सैनी, मंजू शर्मा, रामनारायण शर्मा, लक्ष्मीनारायण सैनी, बनवारी लाल कुमावत, चौथमल सैनी, मंगली मीणा आदि मौजूद थे।

स्काउट संघ कार्यकारिणी की बैठक हुई Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें