परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शनिवार, 15 जुलाई 2023

REET मेंस लेवल-2 के डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन 18 से:सितंबर तक पोस्टिंग मिलने की संभावना, लेवल-1 के अभ्यर्थियों को भी फिर से मौका



 REET मेंस लेवल-2 के डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन 18 से:सितंबर तक पोस्टिंग मिलने की संभावना, लेवल-1 के अभ्यर्थियों को भी फिर से मौका

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (REET) लेवल-2 के डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) की तारीख घोषित कर दी है। जिसके तहत प्रदेशभर में 18 जुलाई से 2 अगस्त तक सुबह 10:00 से शाम 6:00 बजे तक जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय पर डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।


लेवल-2 में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थी अपने गृह जिले में दस्तावेजों का सत्यापन करवा सकेंगे। वहीं जिन अभ्यर्थी के गृह जिले में यह की सुविधा नहीं है, उनके लिए नजदीक के जिलों में व्यवस्था की गई है। इसके बाद 27,000 पदों के लिए फाइनल रिजल्ट जारी कर अभ्यर्थियों को पोस्टिंग दी जाएगी।


2 अगस्त तक इस प्रक्रिया के बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट को बीकानेर शिक्षा विभाग भेजेगा। जहां से फाइनल रिजल्ट के आधार पर उम्मीदवारों को पोस्टिंग दी जाएगी। माना जा रहा है कि इस पूरी प्रक्रिया में लगभग डेढ़ महीने का वक्त लग सकता है। ऐसे में 27,000 पदों पर इसी साल सितंबर तक उम्मीदवारों को पोस्टिंग मिलने की पूरी उम्मीद है।


लेवल-1 के अभ्यर्थियों को फिर से मौका

प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक कानाराम ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद जल्द से जल्द उम्मीदवारों को पोस्टिंग दे दी जाएगी लेवल-2 के साथ लेवल-1 के भी जो अभ्यर्थी अब तक अपने डॉक्यूमेंट वेरीफाई नहीं करा सके हैं। उन्हें 18 जुलाई से 23 जुलाई तक एक बार फिर डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन कराने का मौका दिया जा रहा है। इसके बाद फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।


बोर्ड ने जारी किया डीवी शेड्यूल

18 जुलाई से 22 जुलाई तक प्रदेशभर में लेवल-2 इंग्लिश सब्जेक्ट के अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट वेरीफाई किए जाएंगे।

24 से 26 जुलाई तक प्रदेशभर में लेवल-2 विज्ञान और गणित सब्जेक्ट के अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट वेरीफाई किए जाएंगे।

27 से 29 जुलाई तक प्रदेशभर में लेवल-2 सामाजिक अध्ययन सब्जेक्ट के अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट वेरीफाई किए जाएंगे

31 जुलाई से 2 अगस्त तक लेवल-2 हिंदी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी और हिंदी सब्जेक्ट के अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट वेरीफाई किए जाएंगे।

18 से 23 जुलाई तक लेवल-1 के अभ्यर्थी एक बार फिर डॉक्यूमेंट वेरीफाई करा सकेंगे।


ऐसे पता लगाए डीवी की तारीख

शिक्षक भर्ती परीक्षा के 27,000 पदों के लिए लगभग 54 हजार शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार शाला दर्पण पोर्टल पर अपनी लॉगिन आईडी से खुद के डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन की तारीख का पता लगा सकेंगे। इसके लिए उन्हें शाला दर्पण मॉड्यूल पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा। इसके साथ ही अगर किसी व्यक्ति को पोर्टल पर किस तरह की समस्या आती है। तो वह अपने गृह जिले में शिक्षा अधिकारी मुख्यालय में बने कंट्रोल रूम में भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।


अगस्त तक मिले पोस्टिंग- उपेन यादव

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि कर्मचारी चयन बोर्ड ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख का ऐलान तो कर दिया। लेकिन, हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द डीवी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही उम्मीदवारों को पोस्टिंग भी दी जाए। क्योंकि चुनावी साल में जल्द ही आचार संहिता लग जाएगी। ऐसे में अगस्त के आखिरी सप्ताह तक उम्मीदवारों को पोस्टिंग दी जाए। ताकि प्रदेश के हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके।


इन पदों पर होगी भर्ती


टीचर लेवल - 2 (हिंदी) - 3176 पद

टीचर लेवल - 2 (पंजाबी) - 272 पद

टीचर लेवल - 2 (संस्कृत) - 1808 पद

टीचर लेवल - 2 (उर्दू) - 806 पद

टीचर लेवल - 2 (सोशल स्टडीज) - 4172 पद

टीचर लेवल - 2 (सिंधी) - 9 पद

टीचर लेवल - 2 (अंग्रेजी) - 8782 पद

टीचर लेवल - 2 (साइंस/मैथ्स) - 7435 पद

शिक्षक भर्ती परीक्षा लेवल-1 में 2 लाख 12 हजार 342 में से 1 लाख 96 हजार 696 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। ऐसे में उपस्थिति 92.63 फीसदी रही। जबकि लेवल-2 में 7 लाख 53 हजार 23 अभ्यर्थियों में से 7 लाख 5 हजार 629 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। लेवल-2 की अटेंडेंस 93.70 फीसदी रही।


लेवल-2, साइंस मैथ्स - 94.82

लेवल-2, सोशल स्टडीज - 91.31

लेवल-2, हिंदी- 95.88

लेवल-2, संस्कृत - 91.24

लेवल-2, इंग्लिश - 96.80

लेवल-2, उर्दू - 97.61 फीसदी

लेवल-2, पंजाबी - 93.14 फीसदी

लेवल-2, सिंधी - 63.10 फीसदी

REET मेंस लेवल-2 के डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन 18 से:सितंबर तक पोस्टिंग मिलने की संभावना, लेवल-1 के अभ्यर्थियों को भी फिर से मौका Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें