परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 6 जुलाई 2023

जोधपुर - शहरी क्षेत्रों में खेलों के समग्र विकास के लिए योजनाबद्ध प्रयास होंगे, अमृतलाल गहलोत स्टेडियम चैनपुरा विकास समिति का गठन

 

जोधपुर - शहरी क्षेत्रों में खेलों के समग्र विकास के लिए योजनाबद्ध प्रयास होंगे, अमृतलाल गहलोत स्टेडियम चैनपुरा विकास समिति का गठन

जोधपुर, 6 जुलाई/जोधपुर शहरी क्षेत्र में खेल क्षेत्र से जुड़े संस्थानों के बहुआयामी विकास, विभिन्न खेलों के लिए प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं के आयोजन, मैदान एवं खेल सुविधाओं तथा सेवाओं के विस्तार और खिलाड़ियों के समग्र उत्थान के उद्देश्यों को लेकर अमृतलाल गहलोत स्टेडियम चैनपुरा विकास समिति का गठन किया गया है।इसका ’राजस्थान सोसाइटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट अन्तर्गत रजिस्ट्रेशन भी हो चुका है। इसका कार्यक्षेत्र जोधपुर नगर निगम उत्तर एवं दक्षिण तथा जोधपुर विकास प्राधिकरण के  क्षेत्राधिकार वाले क्षेत्र हैं।शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान की तर्ज पर बनी यह समिति शहरी क्षेत्रों में खेल सुविधाओं के विस्तार, खेल गतिविधियों, प्रतियोगिताओं के आयोजन तथा खिलाड़ियों के उत्थान की दिशा में नए आयाम स्थापित करने की दिशा में प्रयास करेगी।


यह है कार्यकारिणी

संस्था का कार्यभार कार्यकारिणी को सौंपा जायेगा जिसमें वर्तमान में अध्यक्ष जिला कलक्टर जोधपुर श्री हिमांशु गुप्ता, सचिव जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा) श्री इंसाफ खाँ ज तथा कोषाध्यक्ष प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक वि़द्यालय चैनपुरा जोधपुर श्री निमेश चारण होंगे। कार्यकारिणी में जोधपुर विकास प्राधिकरण के सचिव श्री जयनारायण मीणा, अधिशाषी अभियंता (सार्वजनिक निर्माण विभाग) जोधपुर श्री राकेश माथुर, जिला खेल अधिकारी जिला खेल परिषद जोधपुर श्री भींयाराम चौधरी, नगर निगम (उत्तर) जोधपुर के उपायुक्त श्री रोहित चौहान संस्था के सदस्य होंगे।


ये हैं संस्था के उद्देश्य

संस्था के उद्देश्यों में सभी आयु वर्ग जन के शारीरिक, मानसिक, नैतिक, बौद्धिक व आध्यात्मिक विकास के लिए गतिविधियां, शिविर, सेमीनार व प्रतियोगिताओं का आयोजन करना, जोधपुर के शहरी क्षेत्र के छात्रा-छात्राओं, युवा व अन्य वर्ग के क्रीड़ा प्रेमियों को खेलकूद व शारीरिक गतिविधियों यथा योग, ध्यान, जिम, टाई ची इत्यादि सुविधाएं उपलब्ध कराना, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करना व आयोजक को रहवास इत्यादि की सुविधाएं उपलब्ध  करना, जोधपुर जिले के जिला स्तर, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान करना एवं आवास सुविधाएं प्रदान करना, गरीब, पिछड़े, असहाय एवं विकलांग को प्रोत्साहन एवं खेलकूद की सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रमुख है।


इसके साथ ही संस्था इस परिसर में खिलाड़ियों को फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, हॉकी, खो-खो, कब्बडी, तैराकी, स्पोर्ट्स, एथेलेटिक्स, जिम्नास्टिक र्दीघा इन्डोर गेम्स की सुविधा एवं प्रशिक्षण व्यवस्था करेगी, नागरिकों के भ्रमण के लिए वॉकिंग ट्रेक की सुविधा उपलब्ध करवाने, ग्रीष्मकालीन शिविरों को आयोजन एवं सेवारत शारीरिक शिक्षक व जिला संघां के प्रशिक्षको के अभिनव प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करने का कार्य करेगी।

जोधपुर - शहरी क्षेत्रों में खेलों के समग्र विकास के लिए योजनाबद्ध प्रयास होंगे, अमृतलाल गहलोत स्टेडियम चैनपुरा विकास समिति का गठन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें