राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों की हो गई बल्ले बल्ले, चुनाव से पहले गहलोत ने दे दी बड़ी सौगात
राजस्थान में विधानसभा चुनाव इसी साल होने हैं। चुनाव से पहले अशोक गहलोत सरकार ने यहां सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा दिया है। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने ऐलान किया है कि पांचवें वेतन आयोग के तहत कार्यरत कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का DA (Dearness Allowance) बढ़ाया जाएगा। इन सभी को बढ़ा हुआ DA जनवरी 2023 के समय से ही मिलेगा। एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
अशोक गहलोत सरकार के इस आदेश के बाद अब कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का डीए 1 जनवरी, 2023 से 396 प्रतिशत से बढ़कर 412 फीसदी हो गया है। जनवरी 2023 से मार्च 2023 तक का डीए कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के जनरल प्रोविडेंट फंड अकाउंट में भेजा जाएगा। जबकि पेंशन पाने वालों को यह बढ़ा हुए डीए कैश के तौर पर मिलेगा।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फाइनेंस डिपार्टमेंट की तरफ से मिली सिफारिशों को मंजूरी दी है। बयान में कहा गया है कि वैसे कर्मचारी और पेंशनभोगी जो पांचवें वेतन आयोग के अंतर्गत आते हैं उन्हें सीएम के इस फैसले से लाभ मिलेगा। इससे पहले अक्टूबर 2022 में पांचवें वेतन आयोग और छठे वेतन आयोग के मुताबिक काम कर रहे राज्य के कर्मचारियों को मिलने वाले Dearness Allowance की दर को रिवाइज किया गया था। उस वक्त पांचवें वेतन आयोग के तहत कार्यरत कर्मचारियों के लिए यह भत्ता 381 फीसदी से बढ़ाकर 396 फीसदी किया गया था। वहीं छठे वेतन आयोग के तहत कार्यरत कर्मचारियों का यह भत्ता 203 से 2012 फीसदी पर पहुंच गया था। इससे पहले गहलोत सरकार ने 7वें वेतन आयोग के अंतर्गत काम करने वाले कर्मचारियों को तोहफा दिया था और उनका भी यह भत्ता बढ़ाया गया था।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें