स्कूल में शिक्षकों के पद रिक्त, पढ़ाई प्रभावित
पाटोदी. राज्य सरकार की ओर से चार साल पहले क्रमोन्नत बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों के पद रिक्त होने से छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। महज एक व्याख्याता होने से छात्राएं यहां प्रवेश लेने से कतरा रही हैं।जानकारी के अनुसार इस विद्यालय में बीस में से दस अध्यापक ही कार्यरत हैं। राजनीतिक विज्ञान, अंग्रेजी व इतिहास विषय के व्याख्याताओं के अध्यापकों के पद रिक्त हैं। प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य ,वरिष्ठ अध्यापकों के चार पद ,वरिष्ठ सहायक पद विज्ञान व गणित सहित कई शिक्षकों के पद भी रिक्त हैं। विद्यालय में मात्र एक हिंदी व्याख्याता के भरोसे पढ़ाई चल रही है। काफी समय से यहां से प्रतिनियुक्ति पर चल रही एक अध्यापिका ही उन्हें पढ़ा रही हैं। यहां न व्याख्याता के पद भरे गए हैं और न प्रधानाचार्य सहित अन्य विषयों के अध्यापकों की नियुक्ति हुई है। अभिभावकों ने बताया कि संबंधित विषयों का कोर्स पूरा नहीं होता है।
पढ़ाई हो रही चौपट
स्कूल के प्रतिनियुक्ति पर चल रहे शिक्षक वापस यहां पर नियुक्त करें। -नरपत चौहान, अभिभावक।
पद रिक्तता के कारण छात्राओं की पढ़ाई चौपट हो रही है। -गीता, कक्षा बारहवीं छात्रा।
महत्वपूर्ण विषयों के भी पद रिक्त हैं। पढ़ाई के लिए परेशान हो रहे हैं। -राणी आचार्य, छात्रा, सीनियर सैकंडरी।
रिक्त पदों की पूर्ति की जाए तो छात्राओं की शिक्षण व्यवस्था में सुधार होगा। -मेहनाज परवीन, कार्यवाहक प्रधानाचार्य

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें