परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शुक्रवार, 14 जुलाई 2023

स्कूली खेलकूद होंगे प्रभावित, शिक्षण व्यवस्था पर भी असर



 स्कूली खेलकूद होंगे प्रभावित, शिक्षण व्यवस्था पर भी असर

अजमेर  ग्रामीण व शहरी ओलम्पिक की तिथि में फिर परिवर्तन के बाद इस बार भी स्कूली खेलकूद की तिथियां आगे बढ़ने से स्कूली खेलकूद एवं शिक्षण व्यवस्था पर विपरीत असर पड़ेगा। राज्य सरकार की ओर से राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक 2023 के आयोजन की तिथि में परिवर्तन किए जाने से अब इन खेलों का शुभारंभ 5 अगस्त को होगा, जबकि पूर्व में यह तिथि 10 जुलाई निर्धारित थी। उधर, स्कूली खेलकूद की तिथियां पूर्व में ही निर्धारित होने से ओलम्पिक खेलकूद की तिथियों से टकराव होगा। ऐसे में अभी तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में होने वाली विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं की तिथियां में भी टकराव होगा। यही नहीं स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं के आधार पर ही जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं होनी हैं। बीते सत्र में भी ग्रामीण ओलम्पिक खेलकूद सितम्बर माह में होने के कारण विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन देरी से हुआ था, जिसके कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई सालभर बाधित हुई।


इनका कहना है...

विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता समय पर आयोजित की जाए। विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता तीन चार चरणों में अलग-अलग जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है, जिसमें अलग-अलग चरणों में काफी समय लग जाता है।-बसन्त कुमार ज्याणी, प्रदेश प्रवक्ता, राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ, रेस्टा

स्कूली खेलकूद होंगे प्रभावित, शिक्षण व्यवस्था पर भी असर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें