परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शुक्रवार, 14 जुलाई 2023

एक विद्यालय में 17 उप प्रधानाचार्य, व्याख्याता पद से पदोन्नति के बाद नहीं हुआ नई जगह पदस्थापन



 एक विद्यालय में 17 उप प्रधानाचार्य, व्याख्याता पद से पदोन्नति के बाद नहीं हुआ नई जगह पदस्थापन

अजमेर. अजमेर सहित प्रदेशभर में व्याख्याता पदों पर पदोन्नति के बाद हजारों व्याख्याता उप प्रधानाचार्य बन गए। पिछले कुछ माह से पदोन्नत व्याख्याता उप प्रधानाचार्य के पदनाम से काबिज हैं। सरकारी विद्यालय में एक नहीं बल्कि 5 से 7 उप प्रधानाचार्य हैं। अजमेर की राजकीय सेन्ट्रल गर्ल्स स्कूल में तो 17 उप प्रधानाचार्य काबिज हैं। प्रदेशभर में ऐसे 10 हजार व्याख्याता हैं जो उप प्रधानाचार्य हैं। अजमेर जिले सहित प्रदेशभर में कई विद्यालय हैं जहां व्याख्याता पदोन्नत होकर उप प्रधानाचार्य बन गए। सरकार की ओर से पदस्थापन से पूर्व कानूनी अड़चन के चलते इन्हें नए पदस्थापन की बजाय उन्हीं विद्यालयों में उप प्रधानाचार्य पदनाम के साथ पदस्थापित कर दिया गया। अब इन विद्यालयों को पदस्थापन का इंतजार है।


गैर शैक्षणिक कार्यों में भी ड्यूटी से शिक्षण प्रभावित

सरकारी विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं की गैर शैक्षणिक कार्यों में ड्यूटी के चलते शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। विद्यालय में भी पोषाहार, दुग्ध वितरण सहित बीएलओ आदि कार्यों में ड्यूटी लगाई गई है। प्रवेशोत्सव के अंतर्गत भी नवप्रवेश व घर-घर संपर्क के साथ अन्य आयोजन किए जा रहे हैं।


अब फिर बढ़ेगी मुश्किलें

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने आदेश जारी किए हैं कि प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नत इन लोगों को 17 से 22 जुलाई तक छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर कराया जाएगा। ऐसे में शिक्षण कार्य और प्रभावित होने की आशंका है।


इनका कहना है...

पदोन्नत उप प्रधानाचार्यों का नए स्कूल में पदस्थापन किया जाना चाहिए। वहीं जहां व्याख्याता के पद खाली हैं वहां व्याख्याता लगाएं। शिक्षा विभाग में व्याख्याताओं की नई नियुक्तियां होनी बाकी हैं। द्वितीय श्रेणी से व्याख्याता पद की डीपीसी 3 साल से बाकी है। विजय सोनी, प्रदेशाध्यक्ष, राज. शिक्षक संघ राधाकृष्णन


पदोन्नत उप प्रधानाचार्यों को विभागीय आदेशानुसार उसी विद्यालय में उप प्रधानाचार्य पदनाम पर पदस्थापन किया गया है। कानूनी अड़चन के चलते इन्हें अन्य विद्यालयों में पदस्थापन नहीं किया गया है। राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, संयुक्त निदेशक, शिक्षा विभाग, अजमेर जोन


इन विद्यालयों में इतने उप प्रधानाचार्य

राजकीय केन्द्रीय बाउमावि अजमेर में 17 उप प्रधानाचार्य

राजकीय बाउमावि सावित्री में 12

राजकीय महात्मा गांधी उमावि अंग्रेजी मीडियम पुलिस लाइन में-04

राबाउमावि आदर्शनगर अजमेर- 05


एक विद्यालय में 17 उप प्रधानाचार्य, व्याख्याता पद से पदोन्नति के बाद नहीं हुआ नई जगह पदस्थापन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें