स्कूल के बच्चों ने किया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भ्रमण छात्र-छात्राओ ने जानी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कार्य प्रणाली की तकनीकी जानकारी
सीकर 11 जुलाई। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना आरयूआईडीपी के तहत मंगलवार को सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई की और से अधिशाषी अभियन्ता देवेंद्र कुमार सैनी के मागदर्शन में विनायक इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 12 विज्ञान के विद्याथियों ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भ्रमण करवाया गया।कार्यक्रम में संवेदक एलएंडटी के सहायक निर्माण प्रबंधक राजेश सुंदरम ने बच्चों को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कार्य प्रणाली के बारे में विस्तार से तकनीकी जानकारी दी।इस कार्यक्रम केप के कमलेश कुमार शर्मा ने सिवरेज प्रणाली के उपयोग रखरखाव व विद्यार्थियों की भूमिका पर जानकारी दी।कार्यक्रम में स्कूल के व्याख्याता चंद्रशेखर एलएंडटी के क्वालिटी इंजीनियर अरूप खान, सावन नजमी सहित 34 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें