तबादलों पर प्रतिबंध के बीच सीएम के गृह जिले में पांच प्राचार्यों का स्थानांतरण
बीकानेर. प्रदेश में तबादलों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। किसी भी विभाग के कर्मचारी-अधिकारी का स्थानांतरण नहीं किया जा रहा है, लेकिन शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री के गृह जिले में पांच प्राचार्यों का तबादला कर जोधपुर शहर में लगाया है। विभाग का कहना है कि प्रशासनिक सुधार विभाग की विशेष अनुमति लेकर ये स्थानांतरण किए गए हैं। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के तृतीय श्रेणी शिक्षक साढ़े चार वर्ष से तबादलों की राह देख रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी स्थानांतरण सूची में सभी पांचों प्राचार्यों को को ग्रामीण क्षेत्र से हटाकर जोधपुर शहरी क्षेत्र में लाया गया है। शिक्षा निदेशक कानाराम की ओर से 17 जुलाई को जारी आदेश में सुनीता सोलंकी को राजकीय उमावि रिनिया ओसियां से योमित जांगिड़ उमावि भगत की कोठी, भारती पुरोहित को राउमावि नांदिया प्रभावति भोपालगढ़ से राउमावि कबीर नगर जोधपुर शहर, राखी सांखला को राउमावि कुकणो की ढाणी ओसियां से राबाउमावि पहाड़िया बेरा जोधपुर शहर, श्यामदेव विश्नोई को राउमावि हरलाया ओसियां से राउमावि ठक्कर बापा पूंजला और भावना गहलोत को राउमावि गोपासरिया तिंवरी से राबाउमावि सांसी कॉलोनी रातानाडा जोधपुर शहर में स्थानांतरित किया गया है।
बीकानेर . महात्मा गांधी राजकीय (अंग्रेजी माध्यम) स्कूलों में संविदा नियमों के तहत लगाए जाने वाले अध्यापक लेवल प्रथम तथा द्वितीय के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को जिला आवंटन कर दिया गया है। जिला आवंटन के बाद सूचियों को संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों को भेज दिया गया है। अब जिला शिक्षा अधिकारी चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी करेंगे। इससे पहले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। इसके लिए अभी तक तिथि घोषित नहीं की गई है। हालांकि ऐसी संभावना है कि अगस्त में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे। महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूलों में अध्यापक लेवल प्रथम तथा द्वितीय में अंग्रेजी तथा विज्ञान गणित के शिक्षकों को संविदा पर लगाए जाने के लिए 28 जून 2023 को आदेश जारी किया गया था। इन पदों को भरने के लिए 15 जनवरी 2023 को विज्ञप्ति जारी की गई थी। इसके बाद प्राप्त आवेदनों के आधार पर निर्धारित पात्रता रखने वाले विभिन्न संवर्गो के चयनित अभ्यर्थियों को ही जिले आवंटित किए गए हैं। इस संबंध में शिक्षा निदेशक कानाराम ने आदेश जारी किए हैं।
4,240 अभ्यर्थियों को जिला आवंटन
गैर अनुसूचित क्षेत्र के विद्यालयों के लिए कुल 3862 अध्यापक लेवल प्रथम तथा द्वितीय के शिक्षकों का चयन किया गया है। इनमें लेवल प्रथम में 2656 तथा लेवल द्वितीय में विज्ञान व गणित के 1206 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। अनुसूचित क्षेत्र के स्कूलों के लिए कुल 378 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इनमें लेवल प्रथम में 294, लेवल द्वितीय अंग्रेजी विषय में 17 तथा विज्ञान-गणित में 67 अभ्यर्थियों को जिले आवंटित किए गए हैं।
48 हजार पदों के लिए चल रही काउंसलिंग
शिक्षा विभाग के स्कूलों में थर्ड ग्रेड शिक्षकों की स्थाई भर्ती के लिए 48 हजार पद और भरे जाएंगे। इस समय जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.) के अधीन जिलों में पात्रता तथा दस्तावेजों की जांच चल रही है।प्रथम लेवल के सफल अभ्यर्थियों की पात्रता तथा दस्तावेजों की जांच पूरी हो गई है। अब लेवल द्वितीय के लिए काउंसलिंग की जा रही है। अगस्त में इनको भी नियुक्ति मिलने की संभावना है।
एमजी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में संविदा पर सहायक अध्यापकों को जिले आवंटित
इन पांच प्राचार्यो ं के संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय के संयुक्त सचिव (जीबी) की ओर से 11 और 14 जुलाई को शिक्षा विभाग को पत्र लिखा गया था। तबादला आदेश की प्रतिलिपि भी सीएमओ के संयुक्त सचिव (जीबी) को दी गई है। जबकि प्रशासनिक सुधार विभाग को कोई प्रतिलिपि नहीं दी गई है। स्थानांतरण पर प्रतिबंध लगा हुआ है, लेकिन प्रशासनिक सुधार विभाग की अनुमति से ये तबादले किए गए हैं। - कानाराम, निदेशक, माध्यमिक शिक्षा

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें