राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलंपिक खेलों में रजिस्ट्रेशन अब 25 जुलाई तक
बीकानेर राजीव गांधी ग्रामीण तथा शहरी ओलंपिक खेल-2023 में भाग लेने के लिए खिलाड़ी अब 25 जुलाई तक पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने रजिस्ट्रेशन की तिथि आगे बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं।राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों का आयोजन आगामी 5 अगस्त से होना है।
शिक्षक संगठन नाराज : शिक्षक संगठनों का कहना है कि अगस्त में प्रथम परख होनी है। अगर संस्था प्रधान और शारीरिक शिक्षकों को इन खेलों के आयोजन में व्यस्त कर दिया जाता है, तो स्कूलों में प्रथम परख और स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों पर इसका असर पड़ेगा। सरकार को इन खेलों का आयोजन ग्राम पंचायतों, सरपंचों, वार्ड पंचों के माध्यम से कराना चाहिए, ताकि इन खेलों का आयोजन भी हो जाए और स्कूलों के शिक्षण पर भी असर न पड़े। शिक्षक संगठनों का कहना है कि सरकार की अधिकांश योजनाओं के क्रियावयन का भार शिक्षकों पर डालने की परंपरा को समाप्त किया जाना चाहिए, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा सके।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें