परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 6 जुलाई 2023

UP Police Bharti : यूपी पुलिस में कांस्टेबल व SI की 62000 भर्ती पर बोले सीएम योगी, जानें क्या कहा

 

UP Police Bharti : यूपी पुलिस में कांस्टेबल व SI की 62000 भर्ती पर बोले सीएम योगी, जानें क्या कहा

UPPBPB UPPRPB UP Police Constable, SI Bharti 2023: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि वर्तमान में यूपी पुलिस में 62000 पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही है। ये भर्तियां भी पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ शुचितापूर्ण ढंग से संचालित कराई जाएंगी। नव चयनित 1148 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी का प्रयोग करके यह भर्ती प्रक्रिया चल रही है। किसी भी स्तर पर सिफारिश की कोई गुंजाइश नहीं होगी। गौतलब है कि यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 52699 और एसआई के 2469 पद समेत कुल 62424 पदों पर भर्ती होनी है। यूपी सरकार की ओर से कहा गया है कि 15 जुलाई तक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल 52 हजार भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। 


सीएम योगी से पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा ने कहा कि 62424 पदों पर भर्ती के लिए अधियाचना प्राप्त हो चुके हैं। इनमें 52699 कांस्टेबल के और 2469 एसआई के पद हैं। परीक्षा सुरक्षा के साथ कराने के लिए आधार ऑथेंटिकेशन के लिए यूएआई और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए डिजिलॉकर से संपर्क किया गया है। आइरिस व फेशियल रिकॉगनिशन टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल होगा।


यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड से चयनित अभ्यर्थियों में 217 उप निरीक्षक (गोपनीय), 587 सहायक उप निरीक्षक (गोपनीय) और 344 सहायक पुलिस उप निरीक्षक (लेखा) तथा खेल कोटे में चयनित 299 सिपाही शामिल रहे। लोक भवन सभागार, लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, ' मुझे याद है जब मेरे पास 2017 में सत्ता आई थी, उस समय पुलिस भर्ती पर हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट से स्टे था। उस समय पुलिस भर्ती को आगे बढ़ाना मेरे लिए चैलेंज था। मैंने रेणुका मिश्रा (वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष) जी को बुलाया और पूछा कि पुलिस भर्ती कैसे आगे बढ़ सकती है।' 


सीएम योगी ने कहा, 'हमारी सरकार के दौरान हुई एक भी नियुक्ति पर कोई प्रश्न खड़ा नहीं कर सकता। कोई भाई भतीजावाद नहीं। पूरी पारदर्शिता बरती गई। 156000 भर्तियां छह वर्ष में संपन्न हो चुकी है। यूपी पुलिस की ट्रेनिंग की क्षमता भी तीन गुना भी बढ़ी।  प्रदेश की हर रेंज में सायबर थाना है। हर जनपद में बनाने की कोशिश है। 1.29 लाख पदों पर प्रमोशन को भी सफलता पूर्वक आगे बढ़ाया गया है।' उन्होंने कहा कि लिपिकीय संवर्ग में महिलाओं का चयन देखकर अच्छा लगा। इस वर्ग में उनकी बड़ी भूमिका हो सकती है। 


यूपी पुलिस भर्ती में पदों का ब्योरा

- कांस्टेबल - 52,699

- उप निरीक्षक यूपी एसआई - 2469

-  रेडियो ऑपरेटर 2430

- लिपिक संवर्ग 545

- कंप्यूटर ऑपरेटर 872

- कंप्यूटर प्रोग्रामर 55

- जेल बॉर्डर 2833

- कुशाल खिलाड़ी 521

कुल पद - 62424 


कांस्टेबल भर्ती में 12वीं पास युवा  uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड इस बार कांस्टेबल रिक्रूटमेंट में 18 से 22 साल के अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने की अनुमति दे सकता है।

UP Police Bharti : यूपी पुलिस में कांस्टेबल व SI की 62000 भर्ती पर बोले सीएम योगी, जानें क्या कहा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें