परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 16 अगस्त 2023

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति - प्रदेश के 130 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में खुलेंगे नवीन संकाय - संचालन के लिए 346 नवीन पदों का सृजन



 मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति - प्रदेश के 130 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में खुलेंगे नवीन संकाय - संचालन के लिए 346 नवीन पदों का सृजन

जयपुर, 16 अगस्त। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में शैक्षिक उत्थान के लिए अहम निर्णय लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 130 विद्यालयों में नवीन संकाय खोलने और विद्यालयों को क्रमोन्नत किए जाने के प्रस्तावों को स्वीकृति दी है। श्री गहलोत की स्वीकृति से 29 विद्यालयों में विज्ञान संकाय, 48 में वाणिज्य संकाय, 2 में कला संकाय तथा 51 में कृषि संकाय खोले जाएंगे। नए संकायों के संचालन के लिए स्कूल व्याख्याता के 317 एवं प्रयोगशाला सहायक के 29 पद सृजित होंगे। इससे विद्यार्थियों को 10वीं कक्षा के बाद अपनी रूचि के विषय नजदीक ही पढ़ने का अवसर मिलेगा।


10 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत

श्री गहलोत ने 10 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इसमें चित्तौड़गढ़ जिले के 3, अलवर, भरतपुर व नागौर जिले के 2-2 तथा जालोर जिले का 1 विद्यालय क्रमोन्नत होगा।  इन क्रमोन्नत विद्यालयों के संचालन के लिए 130 नवीन पद भी सृजित किए जा रहे हैं। नवसृजित पदों में प्रधानाचार्य, कनिष्ठ सहायक व सहायक कर्मचारी के 10-10 पद, वरिष्ठ अध्यापक के 60 पद तथा अध्यापक लेवल-1 व अध्यापक लेवल-2 के 20-20 पद शामिल हैं।


मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति - प्रदेश के 130 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में खुलेंगे नवीन संकाय - संचालन के लिए 346 नवीन पदों का सृजन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें