परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 16 अगस्त 2023

नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश की तिथि बढ़ाई



 नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश की तिथि बढ़ाई

डूंगरपुर, 16 अगस्त/जवाहर नवोदय विद्यालय ठाकरड़ा जिल डूंगरपुर,  में सत्र 2024-25 में कक्षा 6 में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय, ठाकरड़ा के प्राचार्य ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त थी, जिसे बढ़ाकर 25 अगस्त की गई तथा परीक्षा की तिथि 20 जनवरी 2024 है। आवेदन के लिए नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटनवोदयाडॉटगर्वमेंटडॉटइन पर जाएं। उन्होंने बताया कि आवेदक की जन्म तिथि 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 (दोनों तिथियां भी शामिल है) के बीच होनी चाहिए। आवेदक वर्तमान सत्र 2023-24 में जिस जिले में प्रवेश चाहता है, उस जिले का निवासी हो तथा उसी जिले के किसी भी सरकारी अथवा सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय की कक्षा 5 में अध्ययनरत होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय, डंूगरपुर से सम्पर्क कर सकते हैं।


नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश की तिथि बढ़ाई Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें