परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शनिवार, 5 अगस्त 2023

शिक्षा विभाग को वार्षिक परीक्षा के 4 माह बाद नकल का शक, प्रदेश में 262 स्कूलों के संस्था प्रधानों को नोटिस



शिक्षा विभाग को वार्षिक परीक्षा के 4 माह बाद नकल का शक, प्रदेश में 262 स्कूलों के संस्था प्रधानों को नोटिस

शिक्षा विभाग ने अप्रैल में हुई वार्षिक परीक्षाओं के करीब 4 महीने बाद प्रदेश की 262 स्कूलों में नकल होने का संदेह जताया है। अब इस पर एक्शन लेते हुए जोधपुर की 13 और प्रदेश की 262 स्कूलों के संस्था प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। शिक्षा विभाग ने तीसरी, चौथी तथा छठी, सातवीं कक्षा के बच्चों के लिए हिंदी, अंग्रेजी व गणित विषय की परीक्षा स्कूल स्तर पर एवं आरकेएसएमबी (राजस्थान की शिक्षा में बढ़ते कदम) के तहत ली। स्कूल स्तर का वेटेज 70 प्रतिशत एवं आरकेएसएमबीके का 30 प्रतिशत रखा। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंट से जांची कॉपी में नकल होने का संदेह हुआ।


इसमें कई कॉपियों में सारे उत्तर बिल्कुल एक जैसे थे। इस पर अतिरिक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा रचना भाटिया ने कारण बताओ नोटिस जारी किया। इसका जवाब संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा के समक्ष प्रस्तुत करना है। संबंधित स्कूलों के संस्था प्रधान दोषी निकलते हैं तो विभाग 17सीसीए की कार्रवाई करेगा।


शिक्षा विभाग की तीसरी, चौथी, छठी व सातवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा स्कूल स्तर पर 13 से 26 अप्रैल के बीच प्रस्तावित थी। इसमें प्राइमरी लेवल के बच्चों के लिए प्रश्नपत्रों की फोटोकॉपी तथा छठी व सातवीं के बच्चों के लिए सब्जेक्ट टीचर द्वारा बनाए पेपर से परीक्षा ली गई। आरकेएसएमबीके परीक्षा के तहत बच्चों की आंकलन-3 की परीक्षा ओएमआर शीट पर हुई। स्कूल स्तर पर तो बच्चे पास हो गए। डाइट की वाइस प्रिंसीपल मंजू वर्मा के अनुसार आरकेएसएमबीके में 17 से 20 अप्रैल तक 1 घंटे की आंकलन-3 की परीक्षा में एआई ने जिले की 13 स्कूलों में सामूहिक नकल का अंदेशा जताया। परीक्षा में बच्चों ने ओएमआर शीट में आंसर भरे। ओएमआर शीट को ऑनलाइन स्कैन करके शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से अपलोड किया। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से हुई जांच में ओएमआर शीट में सभी बच्चों के उत्तर एक जैसे मिले। इस पर एप ने आपत्ति जताई।


जिले के इन स्कूलों में सामूहिक नकल का अंदेशा

ओसियां ब्लॉक की राउप्रावि आथुनी ढाणी, राउप्रावि बरसालु खुर्द, राप्रावि सुथारों हरदुओ की ढाणी गिंगाला, कैरू ब्लॉक की राउमावि दईजर, बाप ब्लॉक की राउमावि रानेरी, राप्रावि भीलों की ढाणी, सेखाला ब्लॉक की राउमावि केतु कलां, आउ ब्लॉक की राप्रावि मुरालिया नाडा, राप्रावि कानाराम मांजू की ढाणी मोरिया, राप्रावि दूधवालो की ढाणी मोरिया, फलौदी ब्लॉक की राउमावि उदानियों की ढाणी, बिलाड़ा ब्लॉक की राउप्रावि आदर्श मगरिया, बालेसर ब्लॉक की राप्रावि खेतानियो की ढाणी हिंगलाज नगर बिराई। आरकेएसएमबी परीक्षा }एआई से जांच में कई कॉपियों में उत्तर हूबहू मिले 

शिक्षा विभाग को वार्षिक परीक्षा के 4 माह बाद नकल का शक, प्रदेश में 262 स्कूलों के संस्था प्रधानों को नोटिस Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें