परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शनिवार, 5 अगस्त 2023

स्कूल के छात्र छात्राओं को जल सरंक्षण के लिए प्रोत्साहित कर पेयजल योजना की दी जानकारी



 स्कूल के छात्र छात्राओं को जल सरंक्षण के लिए प्रोत्साहित कर पेयजल योजना की दी जानकारी

राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के अधिशाषी अभियंता पवन बंसल के निर्देशन में नोखा शहर के लिए चल रही पेयजल एवं अन्य योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने, मीटर युक्त कनेक्शन के लाभ की जानकारी देने, योजना कार्यों में आमजन की भागीदारी निश्चित करने, बच्चों के माध्यम से जल सरंक्षण करने, पर्यावरण को हरा भरा बनाने के लिए मौसम के अनुरूप पौधरोपण कर देखभाल करने के लिए शुक्रवार को गोपीदेवी बाहेती उच्च प्राथमिक विद्यालय में सामुदायिक विकास एवं जनसहभागिता कार्यक्रम के तहत विधार्थी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में सामुदायिक विकास टीम के अशोक कुमार देवड़ा ने योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान कर बच्चों को जल सरंक्षण के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में संवेदक एमसीपीएल पीआरजीएल जेवी के एसओटी मनोज कुमार पंचारिया के साथ विद्यालय के श्रीराम, गौरीशंकर दावां, सत्यनारायण यादव, सुमन कंवर आदि की उप​िस्थति रही।

स्कूल के छात्र छात्राओं को जल सरंक्षण के लिए प्रोत्साहित कर पेयजल योजना की दी जानकारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें