परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शनिवार, 5 अगस्त 2023

पीटीईटी: कैटेगरी गलत भरने वाले अभ्यर्थियों को एक और मौका



पीटीईटी:  कैटेगरी गलत भरने वाले अभ्यर्थियों को एक और मौका

बांसवाड़ा. शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों में दो वर्षीय बीएड और चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए, बीएससी बीएड में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। वहीं अभ्यर्थियों की ओर से गलती से कैटेगरी गलत इंद्राज करने से दस्तावेज सत्यापन में समस्याएं आ रही हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय ने राहत देते हुए आगामी चरण में अवसर देने का निर्णय किया है। राज्य समन्वयक प्रो.मनोज पंड्या ने बताया कि अनेक विद्यार्थियों ने स्वयं या ऑनलाइन फॉर्म भरने वाले कार्मिक की असावधानी से खुद की कैटेगरी के बजाय अन्य कैटेगरी भर दी। अंतरिम सूची में डेटा से ही मेरिट बनी और इस कारण ऐसे सैंकड़ों विद्यार्थियों का अंतरिम प्रवेश सूची में नाम आ गया। दस्तावेज सत्यापन के दौरान आवंटित कॉलेज पहुंचने पर सामने आया कि ऑनलाइन फॉर्म में इंद्राज कैटेगरी का प्रमाण पत्र नहीं है और बिना प्रमाण पत्र प्रवेश नहीं होगा। इस पर अभ्यर्थियों ने परिवेदनाएं पीटीईटी ऑफिस पहुंचाई।


यह निकाला समाधान

नोडल अधिकारी डॉ. नरेन्द्र पानेरी ने बताया कि ऐसे सभी विद्यार्थियों को अपने प्रकरण की जानकारी पीटीईटी ऑफिस के मेल आईडी पीटीईटी जीजीटीयू 2023 एट जीमेल डॉट कॉम और आवंटित कॉलेज में 10 अगस्त तक प्रस्तुत करनी होगी। ऐसे विद्यार्थियों को अगले चरण में एक और अवसर दिया जाएगा। जाति प्रमाण पत्र न होने पर सभी को अनारक्षित कैटेगरी में शामिल किया जाएगा। निर्धारित फीस भरने पर परिवेदरा आवंटित महाविद्यालय में देनी होगी। सीट रिक्त न होने के कारण चयन नहीं होने पर फीस नियम अनुसार रिफंड की जाएगी।


  • पूरक घोषित या न्यूनतम प्राप्तांक प्रतिशत के अभाव में प्रवेश नहीं होगा।
  • यदि किसी परीक्षार्थी का चयन जनरल कैटेगरी में हुआ है तो जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने से छूट रहेगी।
  • विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन पूरी फीस भर दी गई है तो कॉलेज प्रबंधन से अन्य किसी भी प्रकार की फीस लेने की सख्त मनाही है।
  • विद्यार्थी के मूल दस्तावेज जांच के बाद तत्काल विद्यार्थी को लौटाने होंगे।
  • न्यूनतम योग्यता पूरी करने पर ही अंतिम रूप से प्रवेश होगा।

पीटीईटी: कैटेगरी गलत भरने वाले अभ्यर्थियों को एक और मौका Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें