राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलकूद प्रतियोगिता आज से, सजे अखाड़े, खिलाड़ी ठोक रहे ताल
लूणकरनसर. यहां राजमार्ग-62 पर भीमसेन चौधरी किसान छात्रावास स्टेडियम में शनिवार को पंचायत स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलकूद प्रतियोगिता का सुबह 9 बजे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा शुभारम्भ करेंगे। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रेवन्तराम परिहार ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने जायजा लिया। समारोह पूर्वक खेलों में आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र बेनीवाल, ब्लॉक अध्यक्ष गोविंदराम गोदारा, एसडीएम संजीव कुमार वर्मा, विकास अधिकारी शीलादेवी व अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे।
किया पूर्वाभ्यास
हर उम्र के खिलाडिय़ों ने खेल मैदानों में पसीना बहाया। इन खिलाडिय़ों ने कबड्डी, टेनिस बॉल क्रिकेट, वॉलीबाल, फुटबॉल, खो-खो, रस्साकशी समेत ओलम्पिक में शामिल खेलों का पूर्वाभ्यास किया।
रैली से किया प्रचार
महाजन. समीपवर्ती जैतपुर के उच्च माध्ययमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ग्रामीण ओलम्पिक खेलों को बढ़ावा देने व बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया। विद्यार्थियों ने शाला स्टाफ के नेतृत्व में स्कूल से कस्बे के मुख्य रास्तों से होते हुए मोहन मंडी, गुजिया रोड व बाजार तक जागरूकता रैली निकाली। रैली निकालकर आमजन को खेल भावना के प्रति जागरूक किया। पांच अगस्त को ओलम्पिक खेलों में भाग लेकर खिलाड़ियों को उत्साहित करने की अपील की। शनिवार को विद्यालय परिसर में खेलों का उद्घाटन होगा। खेलों में कबड्डी, खोखो, वॉलीबॉल, क्रिकेट आदि खेल होंगे। खिलाड़ियों को ड्रेस भी वितरण की जाएगी।
सूडसर. क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में ओलम्पिक को लेकर अखाड़े सजने लगे है और इन अखाड़ों में बच्चें, युवा व बूढ़े भी दांवपेच के साथ ताल ठोक रहे है। ग्रामीणों को खेलों के प्रति जागरूकता एवं खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करने के लिए कई विद्यालयों से रैलियां निकाली गई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पूनरासर के विद्यार्थियों ने शारीरिक शिक्षक विनोद चौधरी के नेतृत्व में गांव में रैली निकाली गई। ग्रामीण ओलंपिक खेल का उद्घाटन 5 अगस्त को होगा और खेल आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें