शिक्षक भर्ती परीक्षा लेवल-1 की प्रोविजनल लिस्ट जारी:अभ्यर्थी 7 दिन में फिर करा सकेंगे डॉक्यूमेंट वेरीफाई, 1914 पद रह गए खाली
राजस्थान के सरकारी स्कूल में टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने शिक्षक भर्ती परीक्षा लेवल वन की प्रोविजनल लिस्ट जारी कर दी है। इसके तहत एक बार फिर अभ्यर्थियों को सिलेक्शन तक पहुंचने का मौका दिया गया है।
दरअसल, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा गुरुवार शाम शिक्षक भर्ती परीक्षा लेवल वन का फाइनल रिजल्ट जारी किया गया था। इसमें 21,000 पदों पर महज 19 हजार 86 अभ्यर्थियों को सिलेक्ट किया गया था। इनमें नॉन टीएसपी के 19 हजार 192 पदों पर महज 17 हजार 685 अभ्यर्थियों का सिलेक्शन हुआ है। जबकि टीएसपी में 1808 पदों पर 1401 अभ्यर्थियों का सिलेक्शन हुआ है।
वहीं, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन में कमी के चलते बोर्ड द्वारा 1481 अभ्यर्थियों की प्रोविजनल लिस्ट में शामिल किया गया है। जिन्हें अगले 7 दिनों में कर्मचारी चयन बोर्ड मुख्यालय में एक बार फिर डॉक्यूमेंट वेरीफाई कराने का मौका दिया गया है।
लेवल-1 कट ऑफ
| क्षेत्र | कटऑफ |
| सामान्य | 195.3846 |
| ओबीसी | 187.9231 |
| ईडब्ल्यूएस | 181.2479 |
| एमबीसी | 185.6197 |
| एससी | 173.2436 |
| एसटी | 156.0385 |
अब तक इन पदों पर हुआ सिलेक्शन
- नॉन टीएसपी में सामान्य शिक्षा में 17563 पदों पर 16199 का सिलेक्शन हुआ है।
- टीएसपी में 1570 पदों पर 1341 का सिलेक्शन हुआ है।
- विशेष शिक्षा में नॉन टीएसपी में एमआर के 930 पदों पर 862 का सिलेक्शन हुआ है।
- वीआई के 208 पर 184 का सिलेक्शन हुआ है।
- एचआई के 491 पर 440 का सिलेक्शन हुआ है।
- टीएसपी में एमआर के 155 पर 18 का सिलेक्शन हुआ है।
- वीआई के 32 पर 11 का सिलेक्शन हुआ है।
- एचआई के 51 पर 31 का सिलेक्शन हुआ है।
48,000 पदों पर होगी भर्ती
| प्राइमरी स्कूल टीचर (लेवल-1) | 21,000 पद |
| टीचर लेवल-2 (हिंदी) | 3,176 पद |
| टीचर लेवल-2 (पंजाबी) | 272 पद |
| टीचर लेवल-2 (संस्कृत) | 1,808 पद |
| टीचर लेवल-2 (उर्दू) | 806 पद |
| टीचर लेवल-2 (सोशल स्टडीज) | 4,172 पद |
| टीचर लेवल-2 (सिंधी) | 9 पद |
| टीचर लेवल-2 (अंग्रेजी) | 8,782 पद |
| टीचर लेवल-2 (साइंस/मैथ्स) | 7.435 पद |
शिक्षक भर्ती परीक्षा लेवल-1 में 2 लाख 12 हजार 342 में से 1 लाख 96 हजार 696 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। लेवल-1 में कुल उपस्थिति 92.63 फीसदी रही थी। जबकि लेवल-2 में 7 लाख 53 हजार 23 अभ्यर्थियों में से 7 लाख 5 हजार 629 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। लेवल-2 की अटेंडेंस 93.70 फीसदी रही थी।
| लेवल | विषय | उपस्थिति |
| लेवल-1 | ---- | 92.63 फीसदी |
| लेवल-2 | साइंस मैथ्स | 94.82 फीसदी |
| लेवल-2 | सोशल स्टडीज | 91.31 फीसदी |
| लेवल-2 | हिंदी | 95.88 फीसदी |
| लेवल-2 | संस्कृत | 91.24 फीसदी |
| लेवल-2 | अंग्रेजी | 96.80 फीसदी |
| लेवल-2 | उर्दू | 97.61 फीसदी |
| लेवल-2 | पंजाबी | 93.14 फीसदी |
| लेवल-2 | सिंधी | 63.10 फीसदी |

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें