परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शनिवार, 2 सितंबर 2023

ब्लॉक मुख्यालयों पर 129 उच्च माध्यमिक स्कूलों में अतिरिक्त संकाय इसी सत्र से



 ब्लॉक मुख्यालयों पर 129 उच्च माध्यमिक स्कूलों में अतिरिक्त संकाय इसी सत्र से

बीकानेर . प्रदेश में ब्लॉक मुख्यालयों पर स्थित 129 राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूलों में अतिरिक्त संकाय इसी सत्र से शुरू होंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने राज्य सरकार से स्वीकृति के बाद इनके आदेश जारी कर दिए है। इन संकायों में कक्षा 11वीं में प्रवेश इसी सत्र से हो सकेगा।


कला, वाणिज्य, विज्ञान और कृषि संकाय खुलेंगे : ब्लॉक मुख्यालयों पर 2 स्कूलों में कला संकाय, 29 में विज्ञान संकाय, 48 में वाणिज्य संकाय तथा 50 स्कूलों में कृषि विज्ञान अतिरिक्त संकाय के रूप में खुलेंगे। इनमें तीन-तीन ऐच्छिक विषय एसडीएमसी की अभिशंसा पर खुलेंगे। एसडीएमसी को अपने प्रस्ताव जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक के माध्यम से निदेशालय को भेजने है।


जिले के तीन स्कूलों में अतिरिक्त संकाय

बीकानेर जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पांचू में अतिरिक्त संकाय के रूप में विज्ञान, कृषि विज्ञान और वाणिज्य संकाय खोले गए हैं। इस स्कूल में पहले से कला संकाय है। राउमावि बज्जू में अतिरिक्त संकाय के रूप में वाणिज्य को स्वीकृत किया हैं। शहीद ओम प्रकाश विश्नोई राउमावि खाजूवाला में भी वाणिज्य अतिरिक्त संकाय के रूप में खुलेगा। इन सभी स्कूलों की 11वीं कक्षा में प्रवेश इसी सत्र से होंगे।

ब्लॉक मुख्यालयों पर 129 उच्च माध्यमिक स्कूलों में अतिरिक्त संकाय इसी सत्र से Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें