परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शनिवार, 2 सितंबर 2023

खुशखबर: शारीरिक शिक्षक, पुस्तकालयाध्यक्ष और गृह विज्ञान लेक्चरर की होगी भर्ती ,आरपीएससी 6 सितम्बर से भरने शुरू होंगे ऑनलाइन फॉर्म, आयोग ने जारी की अधिसूचना

 

खुशखबर: शारीरिक शिक्षक, पुस्तकालयाध्यक्ष और गृह विज्ञान लेक्चरर की होगी भर्ती ,आरपीएससी 6 सितम्बर से भरने शुरू होंगे ऑनलाइन फॉर्म, आयोग ने जारी की अधिसूचना


राज्य में करीब 30 साल बाद कॉलेज में शारीरिक शिक्षकों की भर्ती होगी। पुस्तकालयाध्यक्ष की भर्ती भी लम्बे अर्से बाद निकली है। इन भर्तियों से प्रशासनिक और उच्च शिक्षा क्षेत्र में 1438 पद भरेंगे। वहीं एक माह बाद राज्य की सबसे प्रतिष्ठित आरएएस 2023 परीक्षा होगी। प्रारंभिक के बाद मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार होंगे। इसके जरिए राज्य को 905 अधिकारी मिलेंगे। आयोग वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2022 में पेपर लीक मामले के बाद फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है।


अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग को भर्तियां मिलनी जारी हैं। कॉलेज शिक्षा विभाग में पुस्तकालयाध्यक्ष के 247 और शारीरिक शिक्षक प्रशिक्षण अनुदेशक के 247 तथा सहायक आचार्य गृह विज्ञान के 39 पदों पर भर्ती होगी। आयोग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसके ऑनलाइन आवेदन 6 सितम्बर से भरने शुरू होंगे।


सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि कॉलेज शिक्षा विभाग ने पुस्तकालयाध्यक्ष के 247 और शारीरिक शिक्षक प्रशिक्षण अनुदेशक के 247 तथा सहायक आचार्य गृह विज्ञान के 39 पदों पर भर्ती की अभ्यर्थना आयोग को भेजी है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। ऑनलाइन फॉर्म 5 अक्टूबर को रात्रि 12 बजे तक भरे जा सकेंगे। कॉलेज शिक्षा में शारीरिक शिक्षक और पुस्तकालयाध्यक्ष भर्ती की लम्बे अर्से से मांग हो रही थी।


कॉलेज शिक्षा विभाग में शारीरिक शिक्षकों की भर्ती करीब 30 साल बाद होगी। इससे पहले 1992-93 में शारीरिक शिक्षकों की भर्ती हुई थी। तीस साल में राज्य यूजी-पीजी कॉलेज की संख्या बढ़कर 545 से ज्यादा हो चुकी है। मौजूदा वक्त 100 कॉलेज में भी शारीरिक शिक्षक नहीं है। युवाओं को खेलों का प्रशिक्षण देने वाले शिक्षक नहीं है। खेलकूद प्रतियोगिताओं में रेफरी-कोच भी उधार के लेने पड़ते हैं। इसको लेकर पत्रिका ने 29 अगस्त को खबर प्रकाशित की थी।

खुशखबर: शारीरिक शिक्षक, पुस्तकालयाध्यक्ष और गृह विज्ञान लेक्चरर की होगी भर्ती ,आरपीएससी 6 सितम्बर से भरने शुरू होंगे ऑनलाइन फॉर्म, आयोग ने जारी की अधिसूचना Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें