परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 7 सितंबर 2023

‘राजस्थान मिशन 2030‘ विजन डॉक्यूमेंट शिक्षा विभाग कर रहा है व्यापक कार्य योजना के अनुसार कार्य



 ‘राजस्थान मिशन 2030‘ विजन डॉक्यूमेंट शिक्षा विभाग कर रहा है व्यापक कार्य योजना के अनुसार कार्य

जयपुर। राजस्थान मिशन 2030 के तहत दस्तावेज, विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने के लिए समीक्षा बैठक का आयोजन शासन सचिव, स्कूल शिक्षा श्री नवीन जैन की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने के लिए गठित पीएमयू के सभी नो समूहों के प्रभारी उपस्थित रहे। श्री जैन ने डॉक्यूमेंट निर्धारित टाइमलाइन के अनुसार तय प्रक्रियानुसार सम्पादित करने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किये। उन्होंने बताया कि राजस्थान मिशन 2030 के तहत 21 अगस्त व 31 अगस्त को विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों हेतु सेंसेटाइजेशन सेशन आयोजित किये जा चुके हैं। 


विभाग द्वारा किये जा रहे हैं लगभग 20 लाख फेस टू फेस सर्वे 

श्री जैन ने बताया कि राजस्थान मिशन 2030 के लिए सम्मानित नागरिकगणों, विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों से ऑनलाइन सुझाव, विचार आमंत्रित किये जा रहे है। यह पोर्टल 01 सितम्बर, 2023 से ऑनलाइन है। इसी प्रकार जन कल्याण ऐप पर विद्यालय सहायकों द्वारा फेस टू फेस सर्वे किये जा रहे हैं। इन विद्यालय सहायकों द्वारा लगभग 20 लाख फेस टू फेस सर्वे 15 सितम्बर, 2023 तक किये जाने हैं। श्री जैन ने निर्धारित समय पर सर्वे पूरे किये जाने के लिए इसकी नियमित प्रगति की मॉनिटरिंग हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। फेस टू फेस सर्वे के लिए फिजिकल फॉर्म समस्त राजकीय विद्यालयों को प्रेषित कर दिये गये हैं। 


संभाग स्तर पर बैठक कर सुझाव आमंत्रित किये जा रहे हैं

श्री जैन ने बताया कि राजस्थान मिशन 2030 का विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने हेतु निर्धारित प्रक्रियाओं में राज्य के 9 संभागों पर संयुक्त निदेशक, शिक्षा द्वारा 06 सितम्बर, 2023 को संभाग स्तर पर बैठक आयोजित कर सुझाव आमंत्रित किये गये हैं। प्रत्येक संयुक्त निदेशक को 09 सितम्बर, 2023 तक प्राप्त सुझावों को संकलित कर राज्य पीएमयू को प्रस्तुत किये जायेंगे। इस प्रक्रिया द्वारा जमीनी स्तर पर प्राप्त सुझावों को विजन डॉक्यूमेंट में शामिल किया जा सकेगा। 


10 लाख विद्यार्थी निबंध लिखकर बनायेंगे अपने सपनों का राजस्थान

 श्री जैन ने बताया कि राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों से राजस्थान मिशन 2030 पर उनकी कल्पनाओं, सुझावों को प्राप्त करने हेतु निबंध प्रतियोगिता का आयोजन 08 सितम्बर, 2023 को किया जायेगा। प्रत्येक विद्यालय से जूनियर व सीनियर वर्ग में चयनित 4 निबंध पीइइओ स्तर को, पीइइओ द्वारा सीबीइओ कार्यालय, सीबीइओ द्वारा उत्तरोत्तर जिला कार्यालय को चयनित 4 निबंध प्रेषित किये जायेंगे। इस प्रकार प्रत्येक जिले द्वारा चयनित 4 निबंध राज्य स्तर पर प्रेषित किये जायेंगे। 


राज्य स्तर पर 54 उत्तम निबंध चयनित करने हेतु विषय विशेषज्ञों की टीम बनाने हेतु श्री जैन द्वारा निर्देशित किया गया साथ ही उन्होंने बताया कि 14 सितम्बर, 2023 तक राज्य स्तर पर 54 निबंध चयनित किये जायेंगे। इन चयनित सुझावों को विजन डॉक्यूमेंट में शामिल किया जायेगा। 


श्री जैन ने बताया कि राजस्थान मिशन 2030 के विजन डॉक्यूमेंट हेतु ऑनलाइन सुझाव 15 सितम्बर, 2023 तक प्राप्त किये जायेंगे। विभाग द्वारा प्राप्त ऑनलाइन सुझावों का व्यापक विश्लेषण करने हेतु विषय विशेषज्ञों एवं तकनीकी टीम का गठन किया जायेगा। यह टीम प्राप्त ऑनलाइन सुझावों को पीएमयू के संबंधित समूह को 18 सितम्बर, 2023 तक प्रेषित करेंगे।  


संबंधित ग्रुप द्वारा प्राप्त ऑनलाइन सुझावों, फेस टू फेस सर्वे से प्राप्त सुझाव तथा विद्यार्थियों द्वारा लिखित निबंध से प्राप्त सुझावों को सम्मिलित करते हुए 21 सितम्बर, 2023 को राजस्थान मिशन 2030 का फाइनल विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जायेगा। 

‘राजस्थान मिशन 2030‘ विजन डॉक्यूमेंट शिक्षा विभाग कर रहा है व्यापक कार्य योजना के अनुसार कार्य Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें