परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शनिवार, 16 सितंबर 2023

57 स्कूल इंग्लिश मीडियम में तब्दील, 5वीं तक 12 हजार स्टूडेंट्स का प्रवेश इस सत्र में



 57 स्कूल इंग्लिश मीडियम में तब्दील, 5वीं तक 12 हजार स्टूडेंट्स का प्रवेश इस सत्र में

शिक्षा विभाग ने भरतपुर जिले में 57 राजकीय हिन्दी माध्यम विद्यालयों को नए महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में तब्दील किया है। जबकि जिले में पहले से 153 अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित है। अब जिले में कुल 210 अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित हो गए है। बता दे कि शिक्षा सत्र 2023-24 में स्टूडेंट्स का रुझान हिन्दी माध्यम से ज्यादा अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में ज्यादा देखने को मिल रहा है। लेकिन इन विद्यालयों में सीटें कम होने के कारण कई छात्र- छात्राओं का नामांकन नहीं होने से मायूस होना पड़ा हैं। इन 57 नए अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में करीब 10 हजार स्टूडेंट्स अंग्रेजी माध्यम में पढ़ सकेंगे। वर्तमान शिक्षा सत्र में रुपांतरित किए गए अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में पहली से कक्षा 5वीं तक ही अंग्रेजी माध्यम में संचालित किया जाएगा। 


उसके बाद प्रत्येक साल एक-एक कक्षा को अंग्रेजी माध्यम में संचालित किया जाएगा। रुपांतरित से पहले जिन स्कूलों में तृतीय भाषा का संचालन किया जा रहा है। रुपांतरित के बाद भी उस भाषा का संचालन  होता रहेगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में शिक्षा को आधुनिक व गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार हिंदी माध्यम विद्यालयों से महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में क्रमोन्नत कर रही हैं। बता दे कि सीएम के बजट घोषणा के तहत 2023-24 के तहत प्रदेश में दो हजार महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय स्कूल और खोले जाने है। महात्मा गांधी स्कूल के उपनिदेशक प्रेम सिंह कुंतल ने बताया कि जिले में विद्यार्थियों का रुझान अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की तरफ बढ़ रहा है।

57 स्कूल इंग्लिश मीडियम में तब्दील, 5वीं तक 12 हजार स्टूडेंट्स का प्रवेश इस सत्र में Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें