परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 4 सितंबर 2023

67वीं जिलास्तरीय स्कूली 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा खेलकूद, जिलास्तरीय स्कूली खेलकूद का रोमांच आठ से, पांच चरण में होगी



67वीं जिलास्तरीय स्कूली 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा खेलकूद, जिलास्तरीय स्कूली खेलकूद का रोमांच आठ से, पांच चरण में होगी

बज्जू. 67वीं जिलास्तरीय स्कूली 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा खेलकूद का जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक का खेलकूद केलेंडर जारी कर दिया है। यह प्रतियोगिता पांच चरणों में सम्पन्न होगी। प्रतियोगिता में बज्जू उपखंड मुख्यालय पर चार आयोजन की मेजबानी मिली है। पांचवें चरण में एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी ग्रामीण व शहरी ओलंपिक की वजह से प्रतियोगिता देरी से शुरू हो पाएगी।


पहले चरण में आयोजन

8 से 12 सितंबर तक वॉलीबॉल 19 वर्ष छात्रा श्रीराम स्कूल बज्जू, वॉलीबॉल 17 वर्ष छात्रा विष्णु शिक्षण संस्थान काकड़ा, हॉकी 17 व 19 वर्ष छात्रा महात्मा गांधी बरसिंहसर, हॉकी 17 व 19 वर्ष छात्र प्रियदर्शिनी बीकानेर, हैंडबॉल 17 व 19 वर्ष छात्र तेजाणा स्कूल तेजरासर, हैंडबॉल 17 व 19 वर्ष छात्रा चौधरी दानाराम स्कूल जसरासर, कुश्ती 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा गट्टाणी स्कूल नोखा, वॉलीबॉल 17 व 19 वर्ष छात्र विवेक टेक्नो बीकानेर, सॉफ्टबॉल 17 व 19 वर्ष छात्र जसवंत स्कूल नोखा, सॉफ्टबॉल 17 व 19 वर्ष छात्रा महारानी बीकानेर, तीरंदाजी 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा विंग्स बीकानेर, बास्केटबॉल 17 व 19 वर्ष छात्र बीबीएस बीकानेर, बास्केटबॉल 17 व 19 वर्ष छात्रा बाफना बीकानेर, योगा 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा सरस्वती बीकानेर, रग्बी फुटबॉल 17 व 19 छात्र-छात्रा वर्ष राजकीय स्कूल लूणकरनसर, इटी लिफ्टिंग 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा एमएम बीकानेर में आयोजित होगी।


दूसरे चरण में क्रिकेट

19 वर्ष आयु वर्ग में 13 से 15 सितंबर तक तहसील स्तरीय क्रिकेट का आयोजन होगा। बज्जू में फ्रंटियर स्कूल, श्रीकोलायत में जय महावीर, नोखा में नालंदा, लूणकरनसर में राजकीय स्कूल अर्जुनसर, श्रीडूंगरगढ़ में सरस्वती स्कूल, बीकानेर ग्रामीण राजकीय विद्यालय नापासर, बीकानेर पश्चिम राजकीय विद्यालय श्रीरामसर, बीकानेर पूर्व राजकीय इंदिरा गांधी विद्यालय, पांचू व पूगल में राजकीय विद्यालय में प्रतियोगिता आयोजित होगी।


तीसरे चरण में ये खेल

19 से 23 सितंबर तक फुटबॉल 17 वर्ष न्यू बेसिक बज्जू, बॉक्सिंग 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा ब्लॉसम बीकानेर, बैडमिंटन 17 व 19 वर्ष छात्र बोथरा गंगाशहर, बैडमिंटन 17 व 19 वर्ष छात्रा सेंट्रल एकेडमी बीकानेर, फुटबॉल 19 वर्ष छात्र फोर्ट बीकानेर, फुटबॉल 17 व 19 वर्ष छात्रा दुलचासर, तैराकी 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा आरके पब्लिक बीकानेर, टेबल टेनिस 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा चोपड़ा बीकानेर, जिम्नास्टिक 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा राजकीय इंदिरा गांधी बीकानेर, कराते 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा एलएनसी बीकानेर, शतरंज 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा एनडी मॉर्डन बीकानेर, नेटबॉल 17 व 19 वर्ष छात्रा राजकीय बरसिंहसर, नेटबॉल 17 व 19 वर्ष छात्र राजकीय रातड़िया, खो-खो 17 व 19 वर्ष छात्र लूणकरणसर, खो-खो 17 व 19 वर्ष छात्रा मां गायत्री खियेरां, साइकिलिंग 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा सार्दुल बीकानेर के तत्वावधान में आयोजित होगी।


चौथे चरण में आयोजन

24 से 29 सितंबर तक क्रिकेट 17 व 19 वर्ष छात्रा शारदा स्कूल बज्जू, राइफल शूटिंग 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा राजकीय विद्यालय बीकानेर, लॉन टेनिस 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा सिटी स्कूल बीकानेर, कबड्डी 17 वर्ष छात्र साधासर नोखा, कबड्डी 19 वर्ष छात्र सुरपुरा नोखा, कबड्डी 17 व 19 वर्ष छात्रा माणकरासर श्रीडूंगरगढ़, ताइक्वांडो 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा बोथरा स्कूल बीकानेर, जुडो 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा हिम्मटसर, सेपर टकरा 17 व 19 वर्ष छात्र मालासर, सेपर टकरा 17 व 19 वर्ष छात्रा जय महावीर कोलायत, क्रिकेट छात्र 17 वर्ष सन ब्राइट नोखा, क्रिकेट 19 वर्ष छात्र महात्मा गांधी मुरलीधर बीकानेर, वुशु 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा एनडी मॉर्डन बीकानेर, रोलर स्केटिंग 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा विवेकानंद बीकानेर, मलखम्भ 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा दयानंद स्कूेल श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित होगी।


पांचवे चरण में एथलेटिक्स

23 से 27 अक्टूबर तक एथलेटिक्स में 17 वर्ष छात्र तेजाणा तेजरासर, 19 वर्ष छात्र गंगा चिल्ड्रन बीकानेर तथा17 व 19 वर्ष छात्रा जोरावरपुरा नोखा में प्रतियोगिता आयोजित होगी।

67वीं जिलास्तरीय स्कूली 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा खेलकूद, जिलास्तरीय स्कूली खेलकूद का रोमांच आठ से, पांच चरण में होगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें