विद्यालय में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और विकास कार्य कराने पर चुना
धौलपुर. प्रदेश की राजधानी जयपुर में शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर को बिरला सभागार में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन होगा। इसमें जिले के तीन शिक्षक सम्मानित भी होंगे। इन शिक्षकों ने अपने विद्यालय में अच्छी व्यवस्था के साथ-साथ शिक्षा को भी बढ़ाया दिया है।जयपुर में होने वाले शिक्षक सम्मान समारोह में धौलपुर ब्लॉक में विरौंधा के रामधन का पुरा में राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक परवेश खान तथा बाड़ी के खिराना में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक बिजेन्द्र सिंह तथा मनियां के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के शिक्षक अशोक कुमार को सम्मानित होंगे।
शिक्षक परवेश ने बताया कि विद्यालय के विकास में भागेदारी निभाते हुए क्षेत्र के भामाशाहों को प्रेरित कर लगभग 2 लाख से ज्यादा के विकास कार्य करवाएं, स्कूल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम चलाकर विकसित करने, स्कूल में छात्र-छात्राओं को अध्ययन करवाते हुए स्कूल में छात्रों के लिए बगीचा, झूले, फाउटेन, छात्रों में शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान, नेतृत्व क्षमता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने, छात्रों के लिए प्रेरणा दायक कार्य करने सहित शिक्षा के प्रति विकासशील कार्य करने पर ही राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में चयन हुआ है।
बिजेन्द्र

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें