परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 7 सितंबर 2023

बच्चों के अनुपात में लगें शिक्षक, इंफ्रास्ट्रक्चर में भी हो सुधार



 बच्चों के अनुपात में लगें शिक्षक, इंफ्रास्ट्रक्चर में भी हो सुधार

कोटा. शिक्षा विभाग की ओर से मिशन राजस्थान-2030 के तहत श्रीनाथपुरम स्थित निजी स्कूल के सभागार में शैक्षणिक परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कोटा मंडल के 68 शिक्षाविद् ,राजकीय, निजी स्कूल संचालक, अभिभावक संघ, एनजीओ प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, शिक्षक संघ के प्रतिनिधि ने सुझाव दिए। संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा सुरेंद्र सिंह गौड़ ने कहा कि स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर, रिक्त पदों को भरने, शिक्षकों को अन्य कार्यों से मुक्त रखने, बालकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने, कॅरियर काउंसलिंग करवाने, कक्षा 6 से रोजगार उन्मुखी उपयोगी शिक्षा प्रदान करने, शिक्षकों को ग्रामीण अंचलों में आवास व्यवस्था उपलब्ध करवाने, समय पर विभागीय पदोन्नति से पद भरने पर विचार प्रस्तुत किए गए। संकलित विचारों को राज्य सरकार को प्रेषित किया जाएगा, जो विजन- 2030 में शिक्षा कैसी हो का आधार बनेगा। कार्यक्रम में डीईओ प्रदीप चौधरी, एडीईओ अतुल चतुर्वेदी, अखिलेश जैन आदि शिक्षाविदों ने भी सम्बोधित किया।


बच्चों के अनुपात में लगें शिक्षक, इंफ्रास्ट्रक्चर में भी हो सुधार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें