परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 6 सितंबर 2023

प्रदेश के मदरसों में लगेंगे सात हजार शिक्षा अनुदेशक




 प्रदेश के मदरसों में लगेंगे सात हजार शिक्षा अनुदेशक

सीकर. राजस्थान मदरसा बोर्ड ने मदरसों का शैक्षिक स्तर सुधारने व संसाधन मुहैया करवाने की कवायद की है। इसके तहत प्रदेश के मदरसों में करीब सात हजार शिक्षा अनुदेशकों की भर्ती की जाएगी। यह जानकारी राजस्थान मदरसा बोर्ड के चेयरमैन एमडी चौपदार ने मंगलवार को यहां पत्रिका से खास बातचीत के दौरान दी। चौपदार यहां एक निजी अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार मदरसों के माध्यम से अल्पसंख्यक समाज के बच्चों को आधुनिक व नवीनतम पद्धति से शिक्षा प्रदान करने के लिए सकारात्मक कार्य कर रही है।


 इसके लिए मुख्यमंत्री ने मदरसों में 6843 शिक्षा अनुदेशकों की भर्ती को मंजूरी दी है। इसके लिए वित्त विभाग में फाइल भेजी गई है। जल्दी ही वहां से स्वीकृति मिल जाएगी। इसके बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। मरदसा बोर्ड चेयरमैन चौपदार ने बताया कि प्रदेश के मदरसों के आधुनिकीकरण व अन्य संसाधन मुहैया करवाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए स्मार्ट क्लासेज बनाए जा रहे हैं। उन्होंने मदरसों के संचालकों से आगे आकर पहल करने की अपील करते हुए कहा कि सरकार खुले दिल से सभी वर्गों का विकास करना चाहती है, इसलिए वे भी समाज को जागरूक करें और सरकार की योजनाओं को लाभ उठाएं।


हर जिले में बनेंगे मॉडल मदरसे

मदरसा बोर्ड के चेयरमैन एमडी चौपदार ने बताया कि प्रदेश में मदरसों का आधुुनिकीकरण करने के लिए बोर्ड ने योजना बनाई है। इसके लिए हर जिला मुख्यालय पर तीन मदरसों का चयन करके उनको मॉडल मरदसों के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें सम्पूर्ण स्टाफ व सभी आधुनिक संसाधन व सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। इनमें स्मार्ट क्लासेज होंगी तथा अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करवाई जाएगी।


राठौड़ तलाश रहे है जमीन

मदरसा बोर्ड के चेयरमैन (राज्यमंत्री) एमडी चौपदार ने नेता प्रतिपक्ष राजेंद्रसिंह राठौड़ के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि राठौड़ के खुद की जीत के ठिकाने नहीं है। इसलिए वे जमीन तलाश रहे हैं कि कहां से चुनाव लड़ें।

प्रदेश के मदरसों में लगेंगे सात हजार शिक्षा अनुदेशक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें