परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 6 सितंबर 2023

गैर शैक्षणिक कार्यों के विरोध में शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन


 गैर शैक्षणिक कार्यों के विरोध में शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन

लूणकरनसर शिक्षक संघ शेखावत के नेतृत्व में मंगलवार को गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त रखने समेत कई ज्वलंत मुद्दों को लेकर उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया तथा संगठन से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर उपखण्ड अधिकारी संजीव कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा।


यहां कालू स्थित शिव भवन जाट धर्मार्थ संस्थान में हुई बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रेवन्तराम गोदारा ने कहा कि शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य करवाना नियम विरूद्ध है तथा बीएलओ कार्य नहीं करने वाले शिक्षकों को नोटिस देना प्रशासन की एकतरफा कार्रवाई है। इसको लेकर शिक्षकों ने उपखण्ड अधिकारी से मुलाकात कर सामूहिक जबाव दिया गया। शिक्षक नेता केसराराम गोदारा, मंत्री हेमेन्द्र बाना, संघर्ष समिति संयोजक प्रदीप बिजारणियां, लालचंद थोरी, खुमाणाराम सारण, देवेन्द्र सारण, कोषाध्यक्ष अजितनाथ, जितेन्द्र गोदारा, सुखराम तर्ड़ आदि ने विचार रखे। बैठक में संगठन के सदस्यता अभियान व कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

गैर शैक्षणिक कार्यों के विरोध में शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें