सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी सीख रहे बॉडी मास इंडेक्स निकालना
झुंझुनूं. जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राएं अब खुद का बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) निकालना सीख रहे हैं। पीरामल फाउंडेशन के सहयोग से चल रहे कार्यक्रम के तहत बच्चे क्रमबद्ध तरीके से अपनी लम्बाई और वज़न की गणना एक फार्मूला के माध्यम से सीख रहे हैं। इसे ही बॉडी मास इंडेक्स कहते हैं। इस गतिविधि में अब तक 20 विद्यालयों के 400 से अधिक विद्यार्थी शामिल हो चुके हैं। बालक अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहे हैं।
गाधी फेलोज़ निमिषा.एम. (केरल ) व प्रतिज्ञा कुमारी (झारखण्ड) ने बताया कि जिनका बॉडी मास इंडेक्स सही नहीं आ रहा, उनके अभिभावकों से मिल रहे हैं। अभिभावकों को बता रहे हैं कि बच्चों को किस प्रकार के आहार व व्यायाम की जरूरत है। गांधी फेलो शान्तनु (पश्चिम बंगाल), गजानन (महाराष्ट्र) व ऐश्वर्या (केरल) ने बताया कि बॉडी मास इंडेक्स निकालने में बच्चे काफी रूची ले रहे हैं। अब तो मिड डे मील में काम करने वाली सहायका व शिक्षक भी अपना बॉडी मास इंडेक्स निकालने लगे हैं।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें