शिक्षक समस्याओं के समाधान के हो रहे सतत प्रयास
बांसवाड़ा. राजस्थान शिक्षक संघ(राष्ट्रीय) की जिला बैठक रविवार को राजकीय नूतन उच्च माध्यमिक विद्यालय के मोहन कॉलोनी द्वितीय परिसर में प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषिन चौबीसा के मुख्य आतिथ्य में हुई।अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश मईड़ा ने की। विशिष्ट अतिथि संभाग संगठन मंत्री गोपेश उपाध्याय, सभाध्यक्ष जसवंत सिंह मेरावत, संगठन मंत्री दिलीप पाठक, बंसीलाल डिंडोर, दक्षा उपाध्याय और दिगपाल सिंह रहे। स्वागत कर संगठन मंत्री ने जिला बैठक का एजेंडा रखा। मुख्य अतिथि ने नवीन सूचियों के प्रकाशन और माह के अंत तक उपशाखाओं के चुनाव करवाने के निर्देशों को दोहराया। साथ ही बताया कि समस्याओं के समाधान को लेकर संगठन सतत प्रयास कर रहा है।
बैठक में सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य के पदोन्नति, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित स्कूलों में पूर्व कार्यरत अध्यापक के निकटतम विद्यालय में करने, एसीपी प्रकरणों पर आपत्ति कर देरी करना, शहरी क्षेत्र में शिक्षकों की कमी एवं भवनों की जर्जर स्थिति और स्टाफिंग पैटर्न को लागू करने जैसे विषयों पर विचार व्यक्त किए गए। नगर अध्यक्ष कमल पाठक, सुधीर पाटीदार, नारायणलाल, पृथ्वीसिंह पडवाल, मीना टेलर, मोहनलाल बुनकर, जगदीश व्यास, हरशेष जोशी, मोहनलाल शर्मा और प्रकाश पाटीदार ने भी संबोधित किया। महिला मंत्री दक्षा उपाध्याय ने 10 सितम्बर को जिला स्तरीय महिला शिक्षिका सम्मेलन की जानकारी दी। संचालन जिला मंत्री राजेन्द्र प्रसाद ने किया।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें